
Vivo अपनी Vivo X200 सीरीज में दो नए डिवाइस पर काम कर रहा है, जिसमें पहले से ही स्टैंडर्ड, प्रो, और प्रो मिनी मॉडल शामिल हैं। ये नए डिवाइस Vivo X200s और Vivo X200 Ultra होने की उम्मीद है। जो X100s और X100 Ultra के संभावित सक्सेसर बन सकते हैं। इनके आने से पहले टिपस्टर Digital Chat Station ने X200s की प्रमुख जानकारी शेयर की है। जिसमें डिस्प्ले, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X200s प्रमुख डिटेल्स (लीक)
- टिपस्टर ने जानकारी में Vivo X200s का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया है, लेकिन यह यही मोबाइल हो सकता है।
- आगामी वीवो फोन में 6.67 इंच का OLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले पैनल होने की बात कही गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K पिक्सल रहने की संभावना है।
- कथित तौर पर स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। यह Dimensity 9400 का थोड़ा अपग्रेडेड वर्जन होने की उम्मीद है और अगले कुछ महीनों में इसकी घोषणा की जाएगी।
- जानकारी के अनुसार, डिवाइस में स्क्रीन के चारों ओर बेहद संकीर्ण बेजेल होंगे।
- Vivo X200s में पीछे की तरफ एक ही गोलाकार कैमरा मॉड्यूल बनाए रखने और पेरिस्कोप लेंस सहित तीन कैमरों दिए जाने की संभावना है। सेंसर भी पूर्व में आए सीरीज के फोंस की तरह वैसी ही रहने की बात कही गई है।
- हालांकि, लेंस रिंग को अपने पूर्व मॉडल्स की तुलना में फिर से डिजाइन और नैरो बताया गया है।
- पूर्व लीक में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, बड़ी बैटरी और धूल और पानी प्रतिरोध रेटिंग की उपस्थिति का संकेत मिलता है।
वीवो एक्स200एस की लॉन्च टाइमलाइन फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इसका पूर्व मॉडल पिछले साल मई में लॉन्च हुआ था। यह देखते हुए कि X200 सीरीज पिछले साल अक्टूबर में आई थी इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि X200s इस साल अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन चीन तक ही सीमित रह सकता है। याद दिला दें कि X100s की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (~ Rs 58,618) रखी गई थी।












