Flipkart Freedom Sale में 7,000 रुपये सस्ता हुआ Vivo X200T, जानें अब कितने में मिलेगा

Vivo का प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X200T Flipkart Freedom Sale के दौरान कम कीमत में मिल रहा है। इस फोन को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और यह कंपनी की प्रीमियम X-सीरीज का मॉडल है। सेल के दौरान ग्राहक इसके 12GB + 512GB वैरियंट को बैंक ऑफर्स के साथ 62,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे। यह वैरियंट 69,999 में उपलब्ध था। यानी ग्राहकों को 7,000 रुपये तक की बचत हो जाएगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X200T पर ऑफर्स
Flipkart Freedom Sale की शुरुआत 7 अगस्त की रात 12 बजे Flipkart Plus और VIP मेंबर्स के लिए हो गई है। जबकि अन्य ग्राहक 8 अगस्त से इस सेल का लाभ ले सकते हैं। सेल के दौरान Vivo X200T के 12GB + 512GB मॉडल पर Axis, SBI और अन्य चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर ऑफर दिया जा रहा है। जिसकी मदद से 7,000 रुपये तक का ऑफ मिल जाएगा। जिससे इसकी प्रभावी कीमत 62,999 रुपये रह जाएगी। यही नहीं अगर आपके पास Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड है तो 10,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट भी मिल सकता है।
Vivo X200T के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X200T में 6.67-इंच की 1.5K OLED फ्लैट स्क्रीन दी गई है। जिसका रिजॉल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो फास्ट और सटीक अनलॉकिंग अनुभव देता है।
Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है। जिसे हाई-एंड परफॉरमेंस के लिए दिया गया है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए 5 साल के Android OS अपडेट देने का वादा किया है।
Vivo X200T फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। यह पेरिस्कोप लेंस मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है, जिससे बेहद करीब से डिटेल्ड तस्वीरें ली जा सकती हैं।
Vivo X200T में 6,200mAh बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप प्रदान कर सकती है। हालांकि अब बाजार में 6,500mAh या उससे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद फ्लैगशिप चिपसेट, प्रीमियम कैमरा और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे तगड़ा विकल्प बनाते हैं।
क्या आपको खरीदना चाहिए?
अगर आपका बजट 60,000 से 63,000 रुपये के बीच है और आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस, शानदार कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलें तो Vivo X200T अच्छा विकल्प साबित होगा। उम्मीद करते हैं यह डील आपके काम आएगी। ऐसी ही डील्स और अन्य टेक से जुड़ी जानकारियों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।