Vivo X200T इंडिया प्राइस हुआ लीक! जानें कितने रुपये में लॉन्च हो सकता है यह एडवांस कैमरा वाला फोन

Join Us icon

वीवो ने पिछले महीने दिसंबर 2025 में अपने दो फ्लैगशिप फोन Vivo X300 और X300 Pro इंडिया में लॉन्च किए थे। ये दोनों MediaTek के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Dimensity 9500 पर काम करते हैं और एडवांस 200MP Camera सपोर्ट करते हैं। वीवो एक्स300 सीरीज के बाद अब कंपनी कुछ ‘डेरिंग’ करने वाली है। लॉजिक तो हमें भी नहीं समझ में आया लेकिन हॉं, कंपनी Vivo X200T स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो इसी महीने जनवरी को भारत में लॉन्च होगा।

Vivo X200T प्राइस (लीक)

  • 12GB RAM + 256GB Storage: ₹59,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage: ₹69,999

वीवो एक्स200टी इंडिया में लॉन्च होने वाला है और इससे पहले फोन प्राइस भी लीक हो गया है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने मोबाइल की कीमत शेयर की है। लीक की मानें तो यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन होगा। इसे 256जीबी मेमोरी के साथ 59,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है और 512जीबी मेमोरी वाले फोन को 69,999 रुपये में लाया जा सकता है। गौरतलब है कि यह इस सीरीज का चौ​था स्मार्टफोन मॉडल बनकर आएगा। इससे पहले कंपनी Vivo X200, X200 FE और Vivo X200 Pro भारतीय बाजार में उतार चुकी है। इंडिया में लॉन्च होने वाला Vivo X200T चीनी बाजार में मौजूद Vivo X200s का ही रि-ब्रांडिड वर्जन हो सकता है।

vivo-x200t-india-launch-flipkart-microsite-expected-specs-price

वीवो एक्स200टी 5जी फोन इंडिया में MediaTek Dimensity 9400+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में वीवो अपने नए स्मार्टफोन को LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage तकनीक के साथ पेश कर सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X200T को 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर चाइनीज मॉडल एक्स200एस के लिहाज से देखें तो उस फोन में OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन लगाई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यही फीचर्स अपकमिंग एक्स200टी में भी मिल सकते हैं।

Vivo X200s

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स200टी को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस कर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें वीवो के इन-हाउस VCS 2.0 कलर सिस्टम के साथ 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड Samsung JN1 लेंस और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो Sony IMX882 सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X200T 32MP फ्रंट कैमरा पर लॉन्च हो सकता है।

Vivo X200T अगर वाकई में Vivo X200s का रिब्रांडिंड वर्जन है तो इसे 6,200एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि वीवो एक्स200एस चीन में अप्रैल 2025 में लॉन्च हुआ था। तब से अब तक फोन बैटरी के क्षेत्र में काफी बदलाव आ चुके हैं। ऐसे में हो सकती है कि वीवो एक्स200टी में 6500mAh या इससे बड़ी बैटरी दे दी जाए। वहीं इस मोबाइल में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है।

Vivo X200s

वीवो एक्स200एस एंड्रॉयड 15 आधारित OriginOS 5 पर लॉन्च हुआ था। लेकिन वीवो एक्स200टी इंडिया में एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर लाया जा सकता है। IP68 + IP69 रेटिंग के साथ यह अपकमिंग वीवो फोन डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ प्रोटेक्शन के साथ आएगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ ही NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here