
आईफोन 17 सीरीज के बाद एक और फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च होने वाली है। इस कड़ी में Vivo ने भी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है और कंपनी जल्द ही Vivo X300 को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के तहत X300 और X300 Pro मॉडल को लॉन्च हो सकते हैं, जिसे MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ पेश करने की योजना है।
हाल ही में Vivo X300 Pro AnTuTu v11 बेंचमार्क पर दिखाई दिया है, जहां इसे कुल 4,011,932 प्वाइंट्स मिले हैं। इसमें CPU ने 1,043,247 और GPU ने 1,510,982 प्वाइंट्स हासिल किए है। बताते चलें कि Dimensity 9500 चिपसेट को खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें चार Cortex-X930 और चार Cortex-A730 कोर शामिल हैं। वहीं Vivo ने Arm के साथ पार्टनरशिप की भी पुष्टि की है और इस चिप में SME2 इंस्ट्रक्शन सेट का सपोर्ट मिलेगा।
इस टेस्ट में Vivo X300 Pro Satellite Communication Edition डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है, जिसका मतलब है कि डिवाइस में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिल सकती है। यही मॉडल हाल ही में चीन के 3C सर्टिफिकेशन से भी गुजरा है, जहां इसके 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई। हालांकि कंपनी एक स्टैंडर्ड वैरियंट भी ला सकती है, जिसमें सैटेलाइट फीचर नहीं होगा। सैटेलाइट एडिशन 16GB रैम और 1TB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Vivo X300 Pro में 6.8-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें काफी पावरफुल कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा OIS के साथ हो सकता है।
फोन में 6,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, Vivo इस डिवाइस को अपने V3 और VS1 इमेज प्रोसेसिंग चिप्स से लैस कर रहा है, जिससे कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों ही बेहतर होंगे।
फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो ऐसा लगता है कि कंपनी इस सीरीज को सैमसंग और एप्पल के फ्लैगशिप के मुकाबले खड़ा करना चाहती है और लॉन्च होने पर इसका मुकाबला सैमसंग एस25 अल्ट्रा, Apple iPhone 17 Pro, Oppo Find X9 Pro जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप से हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीरीज अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है। जैसे ही कंपनी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि करेगी और नई जानकारियां सामने आएंगी। हम इस सीरीज के बारे में आपको अपडेट देते रहेंगे।













