200MP कैमरा, 6.3 इंच OLED स्क्रीन के साथ आ सकता Vivo X300, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Join Us icon

Vivo अपनी एक्स300 सीरीज को आने वाले कुछ हफ्तों में बाजार में एंट्री दे सकता है। इसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro स्मार्टफोन लाए जा सकते हैं। इनमें से Vivo X300 5G कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड को टारगेट कर सकता है। जिसमें प्रीमियम फीचर्स छोटे साइज में उपलब्ध कराए जा सकते हैं। हालांकि अभी पेश होने का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन लीक में बेस मॉडल X300 की खूबियां सामने आई गई हैं। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

लीक स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo X300 में 6.3-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशियंसी दोनों में बैलेंस प्रदान कर सकता है। बैटरी के मामले में फोन में 6500mAh से कम बैटरी होने की बात देखी गई है। हालांकि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे तेजी से चार्ज करने में सक्षम बना सकता है।

कैमरा सेटअप Vivo X300 की सबसे बड़ी खासियत माना जा सकती है। क्योंकि लीक के अनुसार इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर (1/1.4″ साइज), 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (Sony IMX885 सेंसर) दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में Zeiss ऑप्टिक्स की वजह से फोटोग्राफी और भी शार्प और डिटेल्ड मिलने का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा फोन IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आ सकता है।

रही बात कीमत की तो अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। हालांकि यह मिड प्रीमियम रेंज में आ सकता है। इसका लॉन्च चीन में अक्टूबर में हो सकता है। जबकि भारत सहित ग्लोबल मार्केट में एंट्री कुछ महीनों बाद संभव हो सकती है। उम्मीद है कि आगामी Vivo X300 अपने फीचर्स और दमदार कैमरा क्वालिटी की वहज से बाजार में मौजूद OnePlus 13, iQOO 13 और Xiaomi 15 जैसे फ्लैगशिप मोबाइल्स को मुकबला दे सकता है। यह उन ग्राहकों के लिए खास बन सकता है जो मिड प्रीमियम रेंज में शानदार कैमरा और परफॉरमेंस चाहते हैं। इसलिए यदि आप नए फोन की तलाश में हैं और आपके पास कुछ हफ्तों का समय है तो इसके लिए रुका जा सकता है। जबकि अगर जल्दी में हैं तो अन्य विकल्प चुन सकते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो Vivo X300 कंपनी के पूर्व फ्लैगशिप मोबाइल्स का शानदार अपग्रेड लग सकता है। हालांकि हम इसके बारे में असल जानकारी आने के बाद ही सही सुझाव दे पाएंगे। यदि आप इसका वेट कर रहें हैं तो हम आपको कोई भी अपडेट आते ही नए पोस्ट के साथ जानकारी देंगे। हमारे साथ बने रहें।(सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here