
वीवो ने दिसंबर 2025 में अपनी ‘एक्स300 सीरीज’ को इंडिया में पेश करते हुए दो फ्लैगशिप फोन Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च किए थे। MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर की ताकत से लैस ये मोबाइल क्रमश: 75,999 रुपये और 1,09,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब 2026 में कंपनी इसी सीरीज का विस्तार करते हुए एक और नया मॉडल Vivo X300e भी लेकर आ रही है। नाम से तो प्रतीत होता है कि यह सीरीज का सबसे छोटा मॉडल होगा। यानी इसका रेट 60 हजार रुपये तक की रेंज में देखने को मिल सकता है।
वीवो एक्स300ई की जानकारी GSMA IMEI database से सामने आई है। टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक ने अपनी रिपोर्ट में इस लिस्टिंग की डिटेल्स शेयर की है। डाटाबेस में स्मार्टफोन के मार्केटिंग नेम की पुष्टि हो गई है जो ‘Vivo X300e’ है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस डिवाइस से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि ये वाला वीवो का फोन मार्च महीने तक टेक मंच पर पेश किया जा सकता है।
बताते चलें कि बीते दिनों एक्स300 सीरीज में ही जोड़े जाने वाले अल्ट्रा मॉडल की डिटेल्स भी सामने आई थी। हो सकता है कि कंपनी Vivo X300e और Vivo X300 Ultra को साथ ही में लॉन्च कर दे। लीक में एक्स300 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर हुई थी जिसमें बताया गया था कि यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर आ सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं।
लीक के मुताबिक इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी लगाया जा सकता है। बताते चलें कि Vivo X300 के बैक पैनल पर जहां 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। वहीं X300 Pro 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 5जी फोन में 6,040mAh बैटरी दी गई है और एक्स300 प्रो 6510mAh बैटरी सपोर्ट करता है। ये दोनों स्मार्टफोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं। वीवो एक्स300 अल्ट्रा की बात करें तो कंपनी इसे 7,000mAh battery पर लॉन्च कर सकती है। यानी बैटरी के मामले में Vivo X300 Ultra अधिक पावरफुल होगा।
वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक Dimensity 9500 पर काम करते हैं। Vivo X300e और Vivo X300 Ultra में भी यही डाइमेंसिटी प्रोसेसर मिलेगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। हो सकता है कि वीवो एक्स300ई Dimensity 9500s पर लॉन्च हो जाए। बहरहाल वीवो एक्स300 सीरीज के नए स्मार्टफोंस की आधिकारिक डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Vivo X300 के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये है। वहीं इसी 12जीबी रैम वाले फोन को 512जीबी मेमोरी के साथ 81,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। एक्स300 के टॉप वेरिएंट में 16GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 85,999 रुपये है। वहीं Vivo X300 Pro को 16GB RAM + 512GB Storage पर खरीदा जा सकता है जिसका प्राइस 1,09,999 रुपये है।











