Dimensity 9500 चिपसेट और 16जीबी तक रैम के साथ Vivo X300s गीकबेंच पर आया सामने, जानें डिटेल्स

Vivo ने X300 सीरीज में Vivo X300s और Vivo X300 Ultra का लॉन्च कंफर्म किया है। ये फोंस 30 मार्च को चीन में एंट्री लेंगे। इन्हें लेकर कंपनी ने हाल ही में टीजर पेश किया था। इनमें से X300s कुछ समय पहले 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर मॉडल नंबर V2548A के साथ देखा गया था। वहीं, अब यह डिवाइस गीकबेंच (Geekbench) बेंचमार्किंग डेटाबेस पर भी स्पॉट हुआ है। जिसमें अहम फीचर्स सामने आ गए हैं। तो चलिए आगे डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Vivo X300s ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,310 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,141 अंक स्कोर किए हैं। हालांकि चिप का नाम उजागर नहीं किया गया है, लेकिन मेटाडेटा में CPU और GPU की डिटेल्स से इस चिपसेट के होने की पुष्टि होती है। जिससे लगता है Dimensity 9500 चिप मिल सकता है। इस प्लेटफार्म पर करीब 16GB RAM और Android 16 मिलने की जानकारी भी दी गई है।
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि, Vivo X300s में कई सारे कॉन्फिग्रेशन मिल सकते हैं। जिनमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB वैरियंट शामिल हो सकते हैं। कंपनी इसे ग्रीन, पर्पल, वाइट और ब्लैक कलर्स में पेश कर सकती है।
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो, Vivo X300s में 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ़्रेश रेट के साथ आ सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए, इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और बेक पैनल पर 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सर मिलने की संभावना है।
आगामी Vivo X300s में स्टोरेज और बैटरी की बात करें तो LPDDR5x RAM, UFS 4.1 स्टोरेज, और 7,100mAh की बैटरी दी जा रही है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। इसमें एक बड़ा हीट डिसिपेशन यूनिट, बाईपास चार्जिंग, डुअल स्पीकर, एक X-एक्सिस लीनियर मोटर, एक USB-C (Gen 3.2) पोर्ट, एक मेटैलिक फ्रेम और IP68/69-रेटेड बॉडी जैसी खूबियां भी शामिल हो सकती है।
Vivo X300s उन यूजर्स के लिए ऑप्शन बन सकता है जो कैमरा, परफॉरमेंस और बैटरी बेस्ट चाहते हैं। इसका संभावित 200MP कैमरा सेटअप ग्राहकों को लग सकता है। इसके अलावा जो यूजर्स हैवी गेमिंग या मल्टीटास्किंग करते हैं, उनके लिए Dimensity 9500 जैसा पावरफुल चिपसेट और 16GB तक RAM शानदार एक्सपीरियंस दे सकता है। डिवाइस की बड़ी 7,100mAh बैटरी इसे उन लोगों के लिए भी अच्छा बना सकती है जो दिनभर फोन उपयोग करते हैं और बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं।
यदि आप ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें टॉप-लेवल कैमरा, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट परफॉर्मेंस मिले, तो Vivo X300s आपके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।