
वीवो ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में Vivo X50 सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी द्वारा Vivo X50, X50 Pro और X50 Pro+ को लॉन्च किया गया है। इन तीनों ही फोन्स को प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है। हालांकि, तीनों फोन्स में से Vivo X50 और X50 Pro एक मिड-रेंज 5G फोन हैं तो वहीं, Vivo X50 Pro+ एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो कि स्नैपड्रैगन 865 SoC के साथ आता है। वहीं, तीनों फोन्स में AI क्वाड कैमरा, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और हाई-रिफ्रेश रेट डिसप्ले दी गई है। आइए आगे आपको Vivo X50 और X50 Pro स्मार्टफोन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
इंडिया में जल्द होगा लॉन्च
Vivo X50 सीरीज के लॉन्च से पहले ही Vivo इंडिया के सीईओ Jerome Chen ने पुष्टी की थी कि यह सीरीज जल्द ही इंडिया में लॉन्च की जाएगी। फेसबुक पेज के जरिए Chen ने इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि, डेट को लेकर कोई जानकारी इवेंट में भी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसे इंडिया में पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y70s 5G

Vivo X50 और X50 Pro की कीमत
Vivo X50 की कीमत की बात करें तो 8GB + 128GB मॉडल को कंपनी ने CNY 3498 (लगभग 37,000 रुपए) और 8GB + 128GB मॉडल को CNY 3898 (लगभग 41,000 रुपए) में पेश किया है। वहीं, Vivo X50 Pro के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 4298 (लगभग 45,500 रुपए) और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4698 (लगभग 49,700 रुपए) है। वहीं, आखिर में अगर बात करें Vivo X50 Pro+ की तो इसके 8GB + 128GB मॉडल का प्राइस CNY 4998 (लगभग 52,900 रुपए), 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 5498 (लगभग 58,200 रुपए) और CNY 5998 (लगभग 63,500 रुपए) है।
कैमरा टेक्निक है कमाल
वीवो एक्स50 प्रो में गिंबल-जैसा लेंस दिया गया है। गिंबल वह टूल है, जिसकी मदद से प्रफेशनल कैमरा को फिक्स करके विडियो शूट किया जाता है। इससे कैमरा पूरी तरह स्टेबल रहता है। वीवो की ओर से गिंबल जैसे कैमरा वाला Apex 2020 कॉन्सेप्ट फोन इस साल फरवरी में दिखाया गया था। हालांकि, यह अभी तक ऑफिशियल नहीं हुआ है। वहीं, इस सीरीज के प्रो मॉडल का प्राइमरी कैमरा कमाल का है। फोन का कैमरा आंख की पुतलियों की तरह चारों ओर घूम सकेगा, जिसकी मदद से स्टेबल इमेज और विडियो आउटपुट इससे मिलेगा।
Vivo X50 और X50 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X50 और X50 Pro में 6.56-इंच फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिसप्ले दिया गया है जो कि पंच-होल कटआउट और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं, Pro मॉडल HDR10+ सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन्स स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ एंडरॉयड 10-बेस्ड फनटच ओएस पर कार्य करते हैं।
फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर 5G, 4G एलटीई, डुअल-बैंड, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए Vivo X50 और X50 Pro में AI क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है।
कैमरा सेटअप में 48MP सोनी आईएमएक्स598 प्राइमरी सेंसर, 13MP सैमसंग S5K3L6 लेंस, 8MP OmniVision OV08A10 टेलिफोटो लेंस और 8-मेगापिक्सल Hynix Hi846 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP सैमसंग GD1 सेंसर मौजूद है। Vivo X50 फोन्स में गिंबल सिस्टम दिया गया है जो कि इमेज और वीडियो स्टैबलाइजेशन के लिए काम आता है। वहीं, फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AK4377a Hi-Fi ऑडियो चिप है।
पावर बैकअप के लिए Vivo X50 में 4,200mAh की बैटरी और X50 Pro में 4,315mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन्स की बैटरी 33W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करती है।






















