Vivo X500 में मिल सकता है नया कैमरा डिजाइन, X500 सीरीज की डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/vivo-x300-camera.jpg

Vivo की अपकमिंग X500 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिसमें स्टैंडर्ड Vivo X500 के डिजाइन और डिस्प्ले के बारे में बताया गया है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Vivo इस बार X500 और इसके Pro मॉडल्स के डिजाइन में अंतर रख सकता है। जहां X500 Pro सीरीज में सेंटर में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलने की बात कही गई है, वहीं, स्टैंडर्ड X500 में कैमरा मॉड्यूल को ऊपरी बाएं हिस्से में रखा जा सकता है। उम्मीद है इस सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 का डिजाइन होगा अलग

आगामी Vivo X500 को Pro मॉडल्स से अलग डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल रियर पैनल के ऊपरी बाएं हिस्से में दिया जा सकता है। इससे फोन का डिजाइन Pro वेरिएंट्स से अलग नजर आ सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X500 में करीब 6.59 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसका स्क्रीन साइज X500 Pro सीरीज के दोनों कथित मॉडल्स के बीच का हो सकता है।

Vivo X500 Pro डिटेल्स

लीक के मुताबिक Vivo X500 Pro सीरीज के रियर पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल सेंटर में दिया जा सकता है। Pro मॉडल्स को दो अलग-अलग स्क्रीन साइज में पेश किए जाने की उम्मीद है। जिनमें करीब 6.37 इंच और 6.85 इंच के डिस्प्ले शामिल हो सकते हैं। इन दोनों मॉडल्स में चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। डिस्प्ले के कॉर्नर्स में पहले की तुलना में ज्यादा बड़ा रेडियस दिया जा सकता है, जिससे फोन का फ्रंट ज्यादा प्रीमियम लग सकता है।

Vivo X500 सीरीज स्पेसिफिकेशंस संभावित

परफॉरमेंस के मामले में भी Vivo X500 सीरीज में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X500 में MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, X500 Pro और X500 Pro Max में इससे ज्यादा पावरफुल Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

डिस्प्ले की बात करें तो सीरीज के अलग-अलग मॉडल्स में 1.5K या 2K रिजॉल्यूशन वाले पैनल दिए जा सकते हैं। इसके साथ स्क्रीन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने की भी बात समाने आई है। इससे फोन खासतौर पर गेमिंग और हाई-फ्रेम-रेट कंटेंट के लिए बेहतर अनुभव दे सकते हैं।

Vivo X500 Pro मॉडल्स के कैमरा सेटअप को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार Pro सीरीज में 50MP का Sony मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जिसमें LOFIC तकनीक का उपयोग किया जा सकता है। LOFIC टेक्नोलॉजी से कैमरे की डायनेमिक रेंज को बेहतर बनाया जा सकता है।

Vivo X500 सीरीज कब हो सकती है लॉन्च?

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक Vivo X500 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। वहीं, X500 सीरीज के ग्लोबल वेरिएंट्स को अलग-अलग सर्टिफिकेशन मिलना शुरू हो गए हैं, जिससे लगता है कि चीन के बाहर भी इन स्मार्टफोंस को कुछ महीनों में लाया जा सकता है।

आने वाले दिनों में Vivo X500 सीरीज के फोंस के बारे में और जानकारियां मिलने की उम्मीद है। यदि आप नया कैमरा फ्लैगशिप लेने की सोच रहे हैं तो इंतजार कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।