Vivo X500 सीरीज फोन Dimensity 9600M चिपसेट और 12GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट, जानें स्कोर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/vivo-x500-pro-max-design-revealed-jpg.jpg

Vivo X500 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। क्योंकि अपकमिंग Vivo X500 Pro फोन को कथित तौर पर Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के मॉडल नंबर, प्रोसेसर, रैम और परफॉरमेंस स्कोर की जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि इसमें MediaTek के हाल ही में पेश किए गए Dimensity 9600M चिपसेट मिलने की जानकारी है। बता दें कि लाइनअप में Vivo X500 Pro और X500 Pro Max को चीन में 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 Pro गीकबेंच डिटेल्स

Geekbench लिस्टिंग में कथित Vivo X500 सीरीज फोन का मॉडल नंबर V2609A बताया गया है। फोन ने Geekbench 6.7.1 के सिंगल-कोर टेस्ट में 2,832 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 7,925 अंक हासिल किए हैं।

लिस्टिंग के अनुसार, आगामी वीवो फोन में Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम और करीब 12GB रैम दिखाई दी है। इसमें MediaTek MT6993 प्रोसेसर दिया गया है। जो 2+3+3 CPU कॉन्फिगरेशन के साथ लिस्ट हुआ है। GPU के तौर पर Mali-G1-Ultra MC12 का नाम सामने आया है।

ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशंस से अनुमान है कि फोन में Dimensity 9600M चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, Geekbench लिस्टिंग में चिपसेट का नाम नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार नए Dimensity 9600M को नए फोन के लिए Dimensity 9500 का रीब्रांडेड वर्जन बताया है। हालांकि ब्रांड ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

MediaTek ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप Dimensity 9600 Pro पेश किया है। यह TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया कंपनी का पहला स्मार्टफोन SoC है। इसमें दो C2 Ultra Prime कोर 4.55GHz तक, तीन C2 Pro कोर 4.35GHz तक और तीन एफिशिएंसी कोर 3.1GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए 12-कोर Mali G2 Ultra NX GPU दिया गया है।

MediaTek की टेस्टिंग के अनुसार, Dimensity 9600 Pro, Dimensity 9500 की तुलना में Geekbench 6 में सिंगल-कोर परफॉरमेंस में करीब 18 प्रतिशत और मल्टी-कोर परफार्मेंस में 16 प्रतिशत तक फास्ट है।

Vivo X500 Pro Max को इस नए फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। Vivo ने X500 सीरीज के कैमरा और AI फीचर्स को लेकर भी कुछ जानकारी कंफर्म की है। फोन में 4K 120fps 10-bit Log वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, इमेजिंग NPU 2.0 के जरिए 60fps ऑटोफोकस और कंपनी की सेल्फ-डेवलप्ड इमेजिंग चिप के साथ 4K Dolby Vision पोर्ट्रेट वीडियो का सपोर्ट भी दिया जाएगा। सीरीज में एक नया हाई-परफॉरमेंस AI प्रोसेसर भी मिलने की जानकारी है।

यदि आप Vivo X500 Pro सीरीज लेने का मन बना रहे हैं तो हम 21 सितंबर के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। यह फोंस कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में शानदार साबित हो सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।