vivo X500 series इंडिया लॉन्च 26 नवंबर को, जानें कैसे देखें अपने मोबाइल पर लाइव इवेंट

वीवो एक्स500 सीरीज चीन और यूरोप के बाद अब भारतीय बाजार में दस्तक देने को तैयार है। 26 नवंबर 2026 को इसे इंडिया में अनाउंस किया जाएगा जिसमें तीन मोबाइल फोन vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max लॉन्च होंगे। अगर आप भी अपने घर बैठे बैठे इस वीवो लॉन्च ईवेंट को अपने मोबाइल पर लाइव देखना चाहते हैं तो इसकी तरीका आगे बताया गया है।
वीवो एक्स500 सीरीज 26 नंवबर को इंडिया में लॉन्च हो रही है। यह लॉन्च ईवेंट 26 नवंबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट वीवो डॉट इन के साथ ही ब्रांड के एक्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं शॉपिंग साइट्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी vivo X500 series इंडिया लॉन्च का सीधा प्रसारण किया जाएगा। वीवो इंडिया यूट्यूब चैनल के जरिये भी आप वीवो फोन लॉन्च को अपने स्मार्टफोन पर लाइव देख सकते हैं। वीवो इंडिया यूट्यूब पेज का लाइव लिंक हमने नीचे लगाया है:
vivo X500 series की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स500 5जी फोन को MediaTek Dimensity 9600M ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जा रहा है। वहीं vivo X500 Pro और X500 Pro Max को MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। तीनों स्मार्टफोंस में 12जीबी रैम दी जाएगी। vivo X500 5G फोन में 6.59-इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले, X500 Pro में 6.36-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन और X500 Pro Max 6.85-इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगी।
पावर बैकअप के लिए एक्स500 प्रो मैक्स को 7,800mAh बैटरी, एक्स500 प्रो को 6,510mAh बैटरी और एक्स500 को 7500mAh बैटरी के साथ लाया जाएगा। इन तीनों स्मार्टफोन मॉडल्स में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo X500 series के तीनों स्मार्टफोंस को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए vivo X500 और vivo X500 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा में 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT910 OIS सेंसर, 64 मेगापिक्सल 3.5x periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा। वहीं vivo X500 Pro Max के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony LYT910 मेन सेंसर के साथ 200MP Samsung HP0 3.5x OIS telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है।
अगर ब्रांड स्ट्रेटेजी की बात करें तो vivo X500 Pro Max मॉडल के साथ वीवो कंपनी पहली बार अपनी ‘एक्स सीरीज’ में प्रो मैक्स मॉडल लेकर आ रही है। यह सीरीज का सबसे महंगा स्मार्टफोन साबित हो सकता है जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से भी अधिक रखी जा सकती है। जबकि प्रो मॉडल को 1.5 लाख रुपये के करीब और एक्स500 को 1 लाख रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। एक्स500, एक्स500 प्रो और एक्स500 प्रो मैक्स के साथ वीवो अपने फ्लैगशिप पोर्टफोलियो को तीन स्तरों में बांटती नजर आ रही है। ये अलग-अलग जरूरत वाले प्रीमियम ग्राहकों के लिए विकल्प बन सकते हैं।
प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अब कंपनियां सिर्फ प्रोसेसर और डिस्प्ले पर ही नहीं, बल्कि कैमरा टेक्नोलॉजी और एक्सेसरीज पर भी ज्यादा ध्यान दे रही हैं। vivo X500 Series इसी का उदाहरण है। periscope telephoto सेंसर जहां फोन फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों को पंसद आ सकता है वहीं सीरीज के साथ लाई जा रही Telephoto Extender Kit स्मार्टफोन कैमरे को प्रोफेशनल फोटोग्राफी के और करीब ले जाने की कोशिश कर रही है। वहीं, एक ही सीरीज में Pro और Pro Max जैसे अलग-अलग मॉडल पेश करना भी प्रीमियम सेगमेंट में ब्रांड्स की नई रणनीति बनती जा रही है।
अगर आप 1 लाख रुपये से ज्यादा के बजट में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो vivo X500 Series का इंतजार किया जा सकता है। खासकर कैमरा और जूम फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए X500 Pro और X500 Pro Max शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। वहीं, अगर वीवो के अलावा किसी और ब्रांड को चुनना चाहते हैं तो वीवो एक्स500 सीरीज की समकक्ष OPPO Find X10 Series को चेक कर सकते हैं।