Vivo X500 Ultra और X500s की डिटेल्स लीक, 200MP कैमरा और 68MP सेल्फी सेंसर की जानकारी आई सामने

Vivo अपनी अगली फ्लैगशिप X500 सीरीज के टॉप मॉडल Vivo X500 Ultra को लेकर आ सकता है। इस स्मार्टफोन को लेकर टिप्स्टर Digital Chat Station ने कैमरा स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी नई जानकारी शेयर की है। इसके साथ Vivo X500s मॉडल के बारे में भी बताया गया है। हालांकि, Vivo ने इन फोंस के स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X500 Ultra की कैमरा डिटेल्स लीक
लीक के अनुसार, अपकमिंग Ultra फ्लैगशिप फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, इसके रियर पैनल पर तीन कैमरे मिलने की बात कही गई है। इनमें 50MP + 50MP + 200MP सेंसर शामिल हो सकते हैं।
लीक में कैमरा सेंसर की सटीक जानकारी नहीं बताई गई है। हालांकि, 200MP सेंसर को पेरिस्कोप या टेलीफोटो कैमरा के तौर पर दिए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह फोन Vivo X300 Ultra के बाद कंपनी का अगला प्रीमियम कैमरा फ्लैगशिप होगा। टिप्स्टर ने अपने पोस्ट में फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन सामने आई जानकारी को Vivo X500 Ultra से जुड़ा माना जा रहा है।
Vivo X500 Ultra स्पेसिफिकेशंस संभावित
कैमरा के अलावा Vivo X500 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। इससे पहले आई लीक्स में भी इस प्रोसेसर का जिक्र किया गया था।
Vivo X500 Ultra फोन में करीब 7,000mAh से 8,000mAh के बीच बैटरी मिलने की संभावना जताई गई है। इसके डिस्प्ले को लेकर भी पहले जानकारी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.85 इंच का 2K+ फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।
Vivo X500s के कैमरा और डिस्प्ले की डिटेल्स लीक
इसी लीक में टिप्स्टर ने Vivo के एक अन्य अपकमिंग स्मार्टफोन का भी जिक्र किया है। इसमें 68MP IMX05A सेंसर वाला स्क्वायर डिजाइन का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि यह फोन Vivo X500s हो सकता है। जिसे कंपनी आमतौर पर अपने Ultra मॉडल के साथ पेश करती है।
इससे पहले आई एक रिपोर्ट में Vivo X500s के इंजीनियरिंग सैंपल की जानकारी सामने आई थी। इसके अनुसार फोन में 6.85 इंच का 2K+ 144Hz फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें चारों तरफ पतले और एक जैसे बेजल्स दिए जाने की बात कही गई है।
Vivo X500 Ultra और X500s लॉन्च टाइमलाइन
अब तक आए लीक्स के मुताबिक, Vivo X500 Ultra और Vivo X500s को 2027 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है। चीन में इनकी लॉन्च टाइमलाइन मार्च से अप्रैल के बीच बताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च शेड्यूल की पुष्टि नहीं की है।
अगर आप Vivo X500 Ultra और Vivo X500s में से कोई फोन लेना चाहते हैं तो यह तगड़े ऑप्शन साबित हो सकते हैं। हम आपको लगातार इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।