
91मोबाइल्स ने कल ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में Vivo Y36 4G फोन से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था जो कि जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। वहीं आज इसी ब्रांड के एक और स्मार्टफोन Vivo Y02T की जानकारी भी लीक के जरिये सामने आ गई है। इस लीक में वीवो वाई02टी प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोन की फोटोज़ पर से भी पर्दा उठ गया है।
Vivo Y02T प्राइस
वीवो वाई02टी से जुड़ी डिटेल्स टिपस्टर पारस गुगलानी ने अपने ट्वीट हैंडल पर शेयर की है। लीक में बताया गया है कि यह वीवो फोन इंडिया में 9,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च होगा। इस प्राइस में 4जीबी रैम मिलेगी जिसके साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। चर्चा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में Vivo Y02T इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Vivo Y02T स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले – वीवो वाई02टी स्मार्टफोन में 6.51 इंच की स्क्रीन दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगी जो एचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगा।
- प्रोसेसर – एंड्रॉयड आधारित इस फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया जा सकता है। यह मोबाइल 4जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करेगा जिससे वाई02टी 8जीबी रैम पर परफॉर्म कर पाएगा।
- कैमरा – Vivo Y02T के बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह फोन एलईडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा।
- बैटरी – पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की जानकारी भी लीक के जरिये सामने आई है। वहीं साथ ही इस स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने का मिलेगा।
- वेरिएंट्स – वीवो वाई02टी स्मार्टफोन कितने मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन लीक में यह खुलासा जरूर कर दिया गया है कि यह मोबाइल फोन Cosmic Grey और Sunset Gold कलर में खरीदा जा सकेगा।











