
Vivo अपनी Y-सीरीज को आगे बढाने की तैयारी में लग रहा है। हमें मिली जानकारी के अनुसार कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y05e लॉन्च से पहले SIRIM और IMDA सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। लिस्टिंग में इस फोन का मॉडल नंबर V2606 सामने आया है, जिसे Y05e से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले इंडिया में Vivo Y05 इसी महीने पेश हुआ है। आइए, आगे आगामी मॉडल की डिटेल्स देते हैं।
सर्टिफिकेशन डिटेल्स के मुताबिक Vivo Y05e को WLAN और ब्लूटूथ कैटेगरी में लिस्ट किया गया है, जिससे साफ है कि यह बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ एंट्री-लेवल सेगमेंट में आ सकता है। IMDA लिस्टिंग में भी इसी मॉडल नंबर की पुष्टि होती है, जो इसके ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा करता है। हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं।
इसी बीच कंपनी ने हाल ही में vivo Y05 4G को 16 अप्रैल को लॉन्च किया है, जिससे Y05e के संभावित फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। Y05 4G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज भी उपलब्ध होगा। यह फोन Midnight Blue और Champagne Gold कलर ऑप्शन में आता है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो vivo Y05 4G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आती है और बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए हाई-ब्राइटनेस आई-केयर मोड भी मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए vivo Y05 4G फोन में Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 12nm टेक्नोलॉजी पर बना है और 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। इसके साथ 4GB RAM और 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल 8GB तक की RAM का अनुभव मिल सकता है।
कैमरा की बात करें तो vivo Y05 4G में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि कैमरा स्पेसिफिकेशन बेसिक हैं, लेकिन इसमें Night, Portrait, Time-lapse और Documents जैसे कई मोड्स मिलते हैं।
बैटरी के मामले में vivo Y05 4G फोन दमदार है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार इस पर लगातार 29 घंटे तक वीडियो देखा जा सकता है। यह डिवाइस 15W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में IP65 रेटिंग, Military-Grade ड्यूरेबिलिटी, FM रेडियो, Infrared सेंसर, Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
आगामी Vivo Y05e का सर्टिफिकेशन पर दिखना इस बात का संकेत है कि कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतार सकती है। यदि यह vivo Y05 4G की तरह ही बड़ी बैटरी और बजट-फ्रेंडली फीचर्स के साथ आता है, तो यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











