Vivo ने सस्ता कर दिया अपना बजट फोन, अब मात्र 7,499 रुपये में होगी सेल

वीवो ने अपने बजट 4G फोन Vivo Y18i की कीमतों में कटौती कर दी है। यह स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था, जिसे खास कर बजट कैटेगरी के यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया था। वहीं अब कंपनी ने इस फोन के प्राइस में 500 रुपये की कटौती की है। 91मोबाइल्स को यह जानकारी ऑफलाइन स्टोर्स से मिली है। आगे हमने इसकी नई सेलिंग प्राइस और लॉन्च प्राइस के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी दी है।
Vivo Y18i कीमत हुई कम
- पिछले साल कंपनी ने Vivo Y18i को सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया था।
- Vivo Y18i स्मार्टफोन 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
- वहीं, अब कंपनी ने फोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती कर दी गई है जिसके बाद इसे सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
| मॉडल | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
| Vivo Y18i | 7,999 रुपये | 7,499 रुपये | 500 रुपये |
Vivo Y18i के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo Y18i स्मार्टफोन 1612 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले 6.56 इंच बड़े एचडी डिस्प्ले से लैस है। यह एलसीडी पैनल पर बना है। जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 528निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाता है।
- प्रोसेसिंग: Vivo Y18i एंड्रॉयड ओएस और फनटच ओएस 14.0 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में Unisoc Tiger T612 चिपसेट मिल रहा है।
- स्टोरेज: नया और सस्ता वीवो फोन 4जीबी रैम, 4जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। जिसकी मदद से आप 8जीबी रैम का पावर उपयोग कर सकते हैं। जबकि इंटरनल स्टोरेज के लिए 64जीबी मेमोरी है। यही नहीं इसमें माइक्रोएसडी कार्ड से 1टीबी तक का सपोर्ट भी है।
- कैमरा: Vivo Y18i में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा है। जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/3.0 अपर्चर वाले 0.08 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।
- बैटरी: पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
- अन्य फीचर्स: Vivo Y18i पानी और धूल से बचाव वाली IP54 रेटिंग के साथ आता है। इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, 4जी नेटवर्क की सुविधा है।