
Vivo ने चीन में अपने एक नए स्मार्टफोन Vivo Y200+ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट फ्रेंडली और दमदार फोन है। चलिए, यहां जानें कि, कंपनी ने इस फोन को कितनी कीमत में बाजार में उतारा है और इसमें क्या क्या खास फीचर्स जोड़े गए हैं। जो इसे अन्य मोबाइल्स से अलग बनाते हैं।
Vivo Y200+ के स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: Vivo Y200+ में 6.68-इंच का 720×1608 रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्मूथ विज़ुअल के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह कम नीली रोशनी के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ DC Dimming से लैस है।
- प्रोसेसर: Vivo Y200 Plus स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह चिपसेट स्मूथ मल्टीटास्किंग, कैज़ुअल गेमिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए दमदार है।
- स्टोरेज और रैम: कंपनी ने इसे 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।
- कैमरा: Vivo Y200+ में फोटोग्राफी के लिए 50MP अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। ये कैमरे नाइट मोड की मदद से कम रोशनी में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 5MP का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: Vivo Y200+ में 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट वाली 6000mAh की बड़ी दमदार बैटरी मिल रही है। जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है। इतना ही नहीं इसे मात्र 36 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता हैं।
- OS: डिवाइस फनटच OS पर चलता है, इसके साथ AI कॉल एन्हांसमेंट, बुजुर्ग उपयोगकर्ताओं के लिए सरलीकृत मोड और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए धोखाधड़ी कॉल ब्लॉकिंग जैसे टूल प्रदान किए गए हैं।
- अन्य: डिवाइस में 5G, 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ, डुअल स्टीरियो स्पीकर की सुविधा है। यह स्पीकर 300% तक अल्ट्रा-हाई वॉल्यूम वाले हैं।
vivo Y200+ डिजाइन और कलर
- कलर: यह फोन तीन आकर्षक कलर एप्रिकॉट सी (Apricot Sea), स्काई सिटी (Sky City) और मिडनाइट ब्लैक (Midnight Black) में उपलब्ध है।
- डिजाइन: vivo Y200+ को 7.99mm की मोटाई के साथ एक पतला और एर्गोनोमिक डिजाइन है। IP64 सर्टिफिकेशन के साथ यह धूल और वॉटर रजिस्टेंस डिवाइस है। जबकि “रॉक सॉलिड शॉक एब्जॉर्प्शन” से बढ़िया मजबूती मिलती है।
Vivo Y200+ की उपलब्धता और कीमत
Vivo Y200+ फोन JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह आपको अलग-अलग मेमोरी कॉन्फिग्रेशन में मिलेगा। जिनकी कीमत आप नीचे देख सकते हैं।
- 8GB + 256GB वैरियंट: 1,099 युआन करीब 12,885 रुपये
- 12GB + 256GB वैरिएंट: 1,299 युआन करीब 15,230 रुपये
- 12GB + 512GB वैरियंट: 1,499 युआन करीब 17,575 रुपये










