
Vivo ने जनवरी महीने में भारत में अपनी ‘वाई’ सीरीज़ के तहत चार नए फोन लॉन्च किए थे जिनमें Vivo Y12s, Vivo Y20G, Vivo Y51a और Vivo Y31 शामिल थे। इन स्मार्टफोंस के बाद कंपनी इंडिया के लो बजट सेग्मेंट में कुछ दिनों से खामोश नज़र आ रही है लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी ने आज एक और नया डिवाईस पेश कर दिया है। वीवो की ओर से नया मोबाइल फोन Vivo Y20s [G] नाम के साथ पेश किया गया है जिसने फिलिपिंस के बाजार में एंट्री ली है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट और 13मेगापिक्सल रियर कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है।
Vivo Y20s [G]
सीधे फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो वाई20एस [जी] को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है और 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 164.41×76.32×8.41एमएम और वज़न 192 ग्राम है। यह भी पढ़ें : Motorola ने की बड़ी तैयारी, जल्द भारत में लॉन्च करेगा दो नए मिड-बजट G-सीरीज के स्मार्टफोन्स
Vivo Y20s [G] को एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो फनअच ओएस 11 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी52 एमपी2 जीपीयू मौजूद है। फिलिपिंस में वीवो ने अपने इस फोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया है। Vivo Y20s [G] 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
![Vivo Y20s [G] official Price Specs Sale Offer](https://img.hi.91mobiles.com/uploads/2021/04/Vivo-Y20s-G-1.jpg?tr=q-70)
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वाई20एस [जी] ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : वीवो का नया और पावरफुल Vivo V21 5G (V2050) वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च बेहद नजदीक
Vivo Y20s [G] एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वाई20एस [जी] में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
वेरिएंट व प्राइस
Vivo Y20s [G] को फिलिपिंस में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत PHP 9,999 यानि भारतीय करंसी अनुसार 15,300 रुपये के करीब है। फिलिपिंस में इस फोन को Obsidian Black और Purist Blue कलर में खरीदा जा सकेगा। Vivo Y20s [G] के इंडिया लॉन्च की अभी कोई डिटेल सामने नहीं आई है।
देखें लेटेस्ट वीडियोः Poco X3 Pro vs Redmi Note 10 Pro Max vs Realme 8 Pro: Battery and Temperature Test





















