सस्ते स्मार्टफोन Vivo Y28s 5G की हो रही तैयारी, जल्द हो सकता है मार्केट में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/01/vivo-y28-5g-price.jpg

वीवो से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपनी ‘वाई’ के एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Vivo Y28s 5G नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यह एक लो बजट मोबाइल फोन होगा जो Vivo Y28 का नेक्स्ट वर्ज़न होगा। सामने आई ​फोन डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y28s 5G

वीवो वाई28एस 5जी फोन की खबर टेक वेबसाइट गिज़मोचाइना ने शेयर की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह अपकमिंग वीवो फोन CQC सर्टिफिकेशन तथा डाटाबेस में सामने आया है जहां इसे V2346 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग्स में फोन स्पेसिफिकेशन्स तो नहीं पता चली है लेकिन दावा जरूर किया गया है कि यह फोन टेक मार्केट में Vivo Y28s 5G नाम के साथ एंट्री लेगा। वहीं फोन में 15W चार्जिंग दिए जाने की बात भी सामने आई है।

Vivo Y28 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

कीमत

यह वीवो फोन तीन मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मॉडल 15,499 रुपये तथा सबसे बड़ा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन को Crystal Purple और Glitter Aqua कलर खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : वीवो वाई28 5जी फोन 1612 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी स्क्रीन है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 840निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

प्रोसेसिंग : यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 13 के साथ मिलकर काम ​करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। Vivo Y28 5G फोन 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह वचुर्अल रैम तकनीक फोन की 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी तक बढ़ा देती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई28 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Vivo Y28 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

अन्य : यह वीवो 5जी फोन 7 5G Bands सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर तथा फेस अनलॉक फीचर मिलता है। वाई28 5जी फोन IP54 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से भी सुरक्षित रखता है।