
Vivo Y300 5G फोन 21 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने आज ही फोन लॉन्च डेट अनांउस की है। ब्रांड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये इस मोबाइल को टीज़ तो कर दिया गया है लेकिन इसके मार्केट में आने से पहले ही 91मोबाइल्स को वीवो वाई300 की एक्सक्लूसिव डिटेल्स प्राप्त हो गई है। हमारे पास Vivo Y300 प्राइस, कलर ऑप्शन्स के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स आ गई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y300 प्राइस और कलर
सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार वीवो वाई300 5जी फोन इंडिया में 8GB RAM पर लॉन्च होगा तथा 128GB और 256GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। सोर्स के अनुसार फोन के 128जीबी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 21-22 हजार रुपये हो सकता है तथा 256जीबी का रेट 24-25 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार अपकमिंग वीवो वाई300 5जी स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में तीन कलर्स में बिकेगा। हमें मिली जानकारी के अनुसार ग्राहक इस मोबाइल को टाइटेनियम सिल्वर (Titanium Silver), फैंटम पर्पल (Phantom Purple) और एमराल्ड ग्रीन (Emerald Green) रंगों में खरीद पाएंगे। नीचे लगी फोटो में आप इन तीनों कलर्स की लुक भी देख सकते हैं।
Vivo Y300 का कैमरा
- 32MP Selfie Camera
- 50MP Back Camera
वीवो वाई300 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह पोर्ट्रेट लेंस होगा जिसका सिंगल पिक्सल साईज़ 0.7μm रहेगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप का रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलेगा। यह SONY IMX882 सेंसर होगा जो एफ/1.79 अपर्चर पर काम करेगा। इसके साथ ही बैक कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Bokeh सेंसर भी मौजूद रहेगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार Vivo Y300 AI Aura Light सपोर्ट करेगा जो 3 लेवल ऑटोमैटिक ब्राइटनेस तथा कूल एंड वार्म कलर एडजस्टमेंट करेगी।
Vivo Y300 की स्पेसिफिकेशन्स
- Snapdragon 4 Gen 2
- 80W FlashCharge
- 5,000mAh Battery
- IP64
परफॉर्मेंस
वीवो वाई300 5जी फोन को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। इस सीपीयू में दो 2.2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A78 कोर तथा छह 2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A55 कोर शामिल हैं।
बताते चलें कि अगस्त महीने में इस मोबाइल चिपसेट पर POCO M6 Plus 5G फोन लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है। इसी तरह 13,999 रुपये वाला Redmi 13 5G स्मार्टफोन भी इसी चिपसेट के एक्सीलरेटेड वर्ज़न पर काम करता है।
बैटरी व चार्जिंग
Vivo Y300 5G को कंपनी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वाई300 5जी फोन को 80वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। गौरतलब है कि Vivo Y200 को 4,800एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया था जिसके साथ 44वॉट फास्ट चार्जिंग मिली थी। ऐसे में वाई300 को बेहतर अपग्रेड कहा जा सकता है।
आईपी रेटिंग
91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार वीवो वाई300 स्मार्टफोन आईपी64 सर्टिफाइड होगा। यह रेटिंग दर्शाती है कि मोबाइल धूल तथा पानी फुहारों से सुरक्षित रहेगा। वीवो फैंस को यह आईपी रेटिंग देखकर खुशी हो सकती है क्योंकि Y300 5G फोन को IP सर्टिफिकेशन नहीं मिला था।
लगे हाथ बताते चलें कि वीवो वाई300 5जी फोन में 6.7-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी। उम्मीद कर सकते हैं कि इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट 1200nits ब्राइटनेस तथा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मिल सकती है।
Vivo Y300 लॉन्च इन इंडिया
बता दें कि वीवो वाई300 5जी फोन 21 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे कंपनी फोन प्राइस तथा स्पेसिफिकेशन्स सहित सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाएगी। Vivo Y300 5G इंडिया लॉन्च को ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही वीवो सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देखा जा सकेगा।














