6500mAh बैटरी वाले Vivo Y300 Pro 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन होगी चीन में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/08/vivo-y300-pro-5g-china-launch-date-specifications-details.jpg

वीवो की वाई-300 सीरीज का Vivo Y300 Pro 5G स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में लॉन्च के लिए तैयार है। ब्रांड के प्रोडक्ट स्ट्रेटजी वाइस प्रेसिडेंट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इसे 5 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में भी बताया है। खास बात यह है कि मोबाइल 6500mAh की बड़ी बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo Y300 Pro 5G चीन लॉन्च डेट और डिजाइन

Vivo Y300 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

वीवो वाई300 प्रो 5जी में ब्रांड की सबसे नई डिस्प्ले तकनीक का उपयोग होगा। फोन में 6.77 इंच की माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड OLED स्क्रीन दी जाएगी। इसमें अल्ट्रा-ब्राइट 5000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। सुरक्षा के लिए ब्लू लाइट फिल्ट्रिंग और एंटी-स्ट्रोब जैसी तकनीकें शामिल हैं। नेशनल ऑप्थैल्मोलॉजी इंजीनियरिंग सेंटर और SGS दोनों ने इसे आंखों की सुरक्षा के लिए प्रमाणित किया है। यही नहीं वीवो वाई300 प्रो ड्रॉप रेजिस्टेंस, डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ वाली SGS रेटिंग से भी लैस होगा।

बैटरी

Vivo Y300 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की ब्लू ओशन बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 12.1 घंटे तक का गेमिंग टाइम देने वाली बताई गई है। इसके साथ 80W वायर्ड चार्जिंग तथा वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा

Vivo Y300 Pro 5G के रियर कैमरा में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की बात सामने आई है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

अन्य स्पेक्स (गीकबेंच लिस्टिंग)

Vivo Y300 Pro 5G डिवाइस बीते दिन ही की गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आया था। इसमें देखा गया था कि मोबाइल में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट, करीब 12 जीबी रैम और एंड्रॉइड 14 OS की सुविधा दी जा सकती है।