7320mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ आ सकता है Vivo Y300 Pro+, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y300 सीरीज में अब तक भारत में Vivo Y300 5G, Y300 Pro और Y300 Plus को लॉन्च कर चुका है। वहीं चीन में Vivo Y300i मॉडल भी आ चुका है। अब चाइनीज सोशल मीडिया साइट वीबो पर आए नए लीक के अनुसार, इस सीरीज में जल्द ही एक नया मॉडल Vivo Y300 Pro+ को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी बड़ी बैटरी कैपेसिटी, चिपसेट और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी अन्य जानकारी लीक हुई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo Y300 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- टिपस्टर Panda is Bald ने Vivo Y300 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस वीबो पर लीक किए हैं।
- चिपसेट: लीक के अनुसार, Vivo Y300 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। तुलना करें तो Vivo Y300 Pro में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मौजूद था।
- बैटरी: लीक के मुताबिक, Vivo Y300 Pro+ में 7,320mAh की रेटेड बैटरी होगी। हालांकि इसकी टिपिकल कैपेसिटी थोड़ी अधिक हो सकती है, जो संभवतः 7,500mAh तक होने की उम्मीद है। यह Vivo Y300 Pro की 6,500mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है।
- कैमरा: Vivo Y300 Pro+ में 50MP का मेन कैमरा होने की संभावना है, लेकिन सेकेंडरी लेंस को लेकर अभी कोई जानकारी लीक नहीं हुई है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो पिछले साल के Vivo Y300 Pro के समान होगा।
Vivo Y300 Pro+ के बारे में और कोई जानकारी शेयर हीं की गई है। इसकी डिस्प्ले साइज, मेमोरी कॉन्फिग्रेशन और अन्य फीचर्स फिलहाल सामने आना बाकि हैं।
नाम से अंदाजा लगाया जाए तो आगामी Vivo Y300 Pro+ पूर्व में आए Vivo Y300 Pro से हाई सेगमेंट में रखा जा सकता है। Vivo Y300 Pro को चीन में CNY 1,799 (लगभग ₹21,600) की कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसमें 8GB/128GB मॉडल शामिल था। वहीं, Vivo Y300 Pro+ के लॉन्च टाइमलाइन की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन चूंकि इससे जुड़े लीक सामने आने लगे हैं, इसलिए हमें जल्द ही और डिटेल्स मिलने की उम्मीद है। अंत में बता दें कि भारत में Vivo Y300 सीरीज में फिलहाल सिर्फ Vivo Y300 5G और Vivo Y300 Plus शामिल हैं।