Vivo Y300+ जल्द आ सकता है इंडिया, जानें इस फोन के बारे में सामने आई अहम जानकारी

Join Us icon

ग्लोबल मार्केट में वीवो का लेटेस्ट बजट मिड-रेंज डिवाइस वीवो Y300+ 5G हो सकता है। डिवाइस को फ्लैगशिप Y-सीरीज मॉडल के अंदर आए वीवो Y200 प्रो से ठीक नीचे वाले सेगमेंट में रखा जा सकता है। वहीं, अब 91मोबाइल्स ने डिवाइस को Google Play डिवाइस लिस्ट और भारत के BIS सर्टिफिकेशन दोनों पर देखा है। आइए आगे आपको इस फोन के बारे में सामने आई जानकारी के बारे में बताते हैं।

Vivo Y300+ का इंडिया और ग्लोबल लॉन्च हो सकता है जल्द

Google Play डिवाइस लिस्ट में अपकमिंग Vivo Y300+ 5G को शामिल करने के लिए अपडेट किया गया है। लिस्टिंग से डिवाइस के मॉडल नंबर, “V2422” की भी पुष्टि होती है। याद दिला दें कि यह वही मॉडल नंबर है जिसे पिछले महीने IMEI डाटाबेस पर भी देखा गया था।

इसके अलावा, हमने पाया कि डिवाइस को BIS सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट किया गया है, जो इस मॉडल के भारत में लॉन्च होने का संकेत देता है। अगर इस महीने के अंत तक डिवाइस को देश में लॉन्च कर दिया जाए तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

लीक रेंडर की कमी के कारण वीवो Y300+ का डिजाइन अभी भी सवालों के घेरे में है। फिर भी, यह या तो वीवो Y200 प्रो जैसा हो सकता है या इसमें वीवो द्वारा वर्तमान में चीन-एक्सक्लूसिव वीवो Y300 प्रो के लिए चुनी गई नई डिजान भाषा हो सकती है।

वीवो Y300+ के बारे में सामने आई जानकारी

पिछले हफ्ते लीक हुए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन इस ओर इशारा करते हैं कि यह एक अपग्रेडेड वीवो Y200 प्रो है जिसमें नया 32MP फ्रंट कैमरा और 50MP मेन सेंसर है और इसमें कोई अन्य हार्डवेयर अंतर नहीं है। इसकी कीमत 8/128GB वैरिएंट के लिए 23,999 रुपये हो सकती है। लीक हुए स्पेसिफिकेशन की सूची यहां दी गई है।

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच फुल एचडी+ एमोलेड
  • डाइमेंशन: 183 ग्राम हल्का और 7.57 मिमी पतला
  • चिपसेट: स्नैपड्रैगन 695
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी सेंसर, 2MP सेकेंडरी सेंसर और सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP स्नैपर
  • बैटरी: 44W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी
  • पानी और धूल प्रतिरोध रेटिंग: IP54
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here