
Vivo ने चीन में अपने नए Vivo Y300c स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह फोन डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के मामले में Vivo Y300 जैसा ही है। ब्रांड ने इस डिवाइस को 12GB रैम, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ चीन में एंट्री दी है। आइए, आगे खूबियां, कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
Vivo Y300c स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo Y300c में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2392×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, 300Hz स्क्रीन सैंपलिंग रेट और P3 वाइड कलर गमट सपोर्ट मिल जाता है।
- प्रोसेसर: Vivo Y300c में बढ़िया परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है।
- स्टोरेज, रैम और ओएस: वीवो का यह नया मोबाइल LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में डिवाइस Origin OS 5 पर चलता है।
- कैमरा: डिवाइस के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा लगाया गया है। वहीं, शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी और चार्जिंग: Vivo Y300c फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए ग्राहकों को 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
- अन्य फीचर्स: यह नया Vivo Y300c फोन फेस अनलॉक, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट, Bluetooth 5.4, 12GB डायनामिक रैम, थ्री-वे पोजिशनिंग एन्हांसमेंट और थ्री-वे स्पीकर सिस्टम, 3D पैनोरमिक ऑडियो, SGS फाइव-स्टार एंटी-ड्रॉप सर्टिफिकेशन, 40-डिग्री गोल्डन फोर-कर्व्ड बैक कवर, डायमंड शील्ड ग्लास, स्प्लैशप्रूफ और डस्टप्रूफ डिजाइन व कई AI स्मार्ट फीचर्स प्रदान करता है।
Vivo Y300c प्राइस और उपलब्धता:
- Vivo Y300c स्मार्टफोन चीन में दो स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया गया है।
- आधिकारिक साइट के अनुसार इसके 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 1,399 युआन यानी इंडिया के रेट अनुसार लगभग 16,300 रुपये है।
- फोन का बड़ा मॉडल 12GB + 512GB ऑप्शन 1,599 युआन यानी इंडियन करेंसी अनुसार लगभग 18,600 रुपये का है।
- यह डिवाइस Vivo चीन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- Vivo Y300c स्मार्टफोन को Star Diamond Black, Green Pine और Snow White जैसे तीन आकर्षक रंगों में लाया गया है।











