6500mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आया vivo Y300i, जानें कितना है चीन में रेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Vivo-Y300i-launched-in-china-with-6500-mAh-battery-12GB-RAM-50MP-camera-know-details.jpg

वीवो ने अपने वाई सीरीज का विस्तार करते हुए Vivo Y300i स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि डिवाइस को सस्ते दाम में 6500एमएएच बैटरी, 6.68 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 12 जीबी रैम जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है। आइए, आगे आपको मोबाइल से जुड़ी सभी डिटेल्स और प्राइस विस्तार से बताते हैं।

vivo Y300i के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: vivo Y300i स्मार्टफोन 6.68-इंच की (1608×720 पिक्सल) HD+ LCD स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाता है।

प्रोसेसर: डिवाइस में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 (4nm) मोबाइल चिपट लगाया गया है। जो पावरफुल 2.2 GHz × 2 A78-आधारित Kryo CPU और 2GHz × 6 A55-आधारित Kryo CPU के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 613 GPU है।

रैम और स्टोरेज: यह स्मार्टफोन 8GB / 12GB LPDDR4x RAM के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग स्मूथ होती है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB / 512GB (UFS 2.2) का विकल्प मिलते हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम: फोन में Android 15 पर आधारित Origin OS 15 दिया गया है, जो लेटेस्ट फीचर्स और एक स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ आता है। यह कम रोशनी में भी बेहतर फोटो कैप्चर करने की क्षमता रखता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका f/2.2 अपर्चर है।

बैटरी: इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है और इसे 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक के जरिए जल्दी चार्ज किया जा सकता है।

सुरक्षा और अन्य: स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो डिवाइस को तेजी से अनलॉक करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें IR सेंसर भी मौजूद है। फोन में USB Type-C ऑडियो सपोर्ट दिया गया है साथ ही स्टीरियो स्पीकर्स भी मौजूद हैं जो ऑडियो क्वालिटी को बेहतरीन बनाते हैं।

डायमेंशन: यह डिवाइस 165.70×76.30×8.09mm (ब्लैक जेड, टाइटेनियम), 8.19mm (राइम ब्लू) और 7.99mm (ब्लैक) के साइज में आता है।

वजन: स्मार्टफोन का वजन 205 ग्राम (जेड ब्लैक, टाइटेनियम) और लगभग 206 ग्राम (राइम ब्लू) है, जिससे यह प्रीमियम फील देता है।

कनेक्टिविटी: vivo Y300i 5G स्मार्टफोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.1, GPS/GLONASS/Beidou और NFC का सपोर्ट है। जिससे यह फास्ट और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

vivo Y300i की कीमत और उपलब्धता

vivo Y300i स्मार्टफोन चीन में तीन स्टोरेज में आया है। बेस मॉडल 8GB + 256GB की कीमत 1499 युआन (लगभग 18,000 रुपये) है, जबकि मिड मॉडल 12GB + 256GB 1599 युआन (लगभग 19,201 रुपये) और टॉप 12GB + 512GB 1799 युआन (लगभग 21,650) का है। यह आज से ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है वहीं, इसकी सेल 14 मार्च से शुरू होगी।