6,500mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y300i हुआ चाइना टेलीकॉम साइट पर लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/vivo-y300i-specifications-china-telecom-listing.jpg
Highlights

Vivo Y300 सीरीज में कई मॉडल शामिल हैं। Y300 5G भारत और चीन दोनों में उपलब्ध है, लेकिन इनके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन अलग-अलग हैं। भारत में Y300 Plus मॉडल है, जबकि चीन में Y300 Pro वैरियंट मिलता है। ये चारों फोन साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किए गए थे। अब, रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी ब्रांड इस लाइनअप में पांचवें मॉडल पर काम कर रहा है। यह Vivo Y300i नाम से आ सकता है। इसे China Telecom की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके प्रमुख स्पेक्स और डिजाइन का खुलासा हुआ है।

Vivo Y300i स्पेसिफिकेशंस (चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग)

Vivo Y200i भारत में लॉन्च नहीं हुआ था, इसलिए संभावना कम है कि Y300i भी देश में आएगा।