
vivo ने अपने कुछ स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार vivo Y31, vivo Y21 और vivo Y11 के अलग-अलग मॉडल्स अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। यह बदली हुई कीमतें 17 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं। इन तीनों फोंस में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Y31 में हुई है। आइए, आगे सभी वैरियंट का नया प्राइस जानते हैं।
vivo Y31 की नई कीमत
vivo Y31 के 6GB+128GB वैरियंट की पुरानी कीमत 25,999 रुपये थी। वहीं, अब इसकी नई कीमत 27,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके 6GB+256GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये से बढ़ाकर 31,999 रुपये कर दी गई है। यानी ग्राहकों को अब 3,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
vivo Y21 हुआ 2,500 रुपये तक महंगा
vivo Y21 के तीनों वैरियंट की कीमतों में बदलाव किया गया है। इसके 4GB+64GB मॉडल की पुरानी कीमत 18,999 रुपये थी जो अब बढ़कर 19,499 रुपये हो गई है। यानी इसकी कीमत 500 रुपये बढ़ी है। इसके 4GB+128GB वैरियंट की कीमत 20,999 रुपये से बढ़ाकर 22,499 रुपये कर दी गई है। यानी इस मॉडल पर 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, vivo Y21 के 6GB+128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये से बढ़कर 26,499 रुपये हो गई है। यह मॉडल 2,500 रुपये महंगा हुआ है।
vivo Y11 की नई कीमत
vivo Y11 के भी दोनों वैरियंट की कीमतों में इजाफा किया गया है। इसके 4GB+64GB मॉडल की पुरानी कीमत 16,999 रुपये थी जिसे अब 17,999 रुपये कर दिया गया है। यानी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, vivo Y11 के 4GB+128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये से बढ़कर 20,999 रुपये हो गई है। इस मॉडल के लिए अब ग्राहकों को 2,000 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
क्यों बढ़ी कीमत?
vivo की ओर से जारी प्राइस रिवीजन नोटिस में इन स्मार्टफोंस की कीमत बढ़ाने की कोई खास वजह नहीं बताई गई है। हालांकि इंडस्ट्री में मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत लगातार बढ़ रही है। जिसे लगता है Vivo अपने मोबाइल्स की कॉस्ट बढ़ा रहा है। इस ब्रांड के साथ हाल के दिनों में OnePlus, iQOO, Realme और Oppo जैसी कई कंपनियों ने भी अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
vivo Y31, Y21 और Y11 खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को अब इन फोंस के लिए पहले से ज्यादा कीमत देनी होगी। यदि आप चाहें तो इनके विकल्प के रूप में Lava, Tecno और Ai+ के सस्ते फोंस भी देख सकते हैं। हालांकि वीवो ब्रांड ही पसंद है तो कीमत में बदलाव का इंतजार करना होगा या फिर त्यौहारी सीजन में मिलने वाला डिस्काउंट मिलने का वेट किया जा सकता है। हम आपको आगे भी प्राइस अपडेट की जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











