Vivo Y35m+ प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और सेल डिटेल्स आई सामने, जल्द मार्केट में आएगा यह नया 5जी फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/08/Vivo-Y77e-5G-Price.jpg
Highlights

वीवो ने जनवरी महीने में Y35m स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश किया था। वहीं अब इसी सीरीज़ का नया मोबाइल Vivo Y35m+ 5G भी लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। यह स्मार्टफोन चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है जिसमें वीवो वाई36एम+ प्राइस, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई है।

वीवो वाई35एम+ लॉन्च व सेल

कंपनी ने अभी इस फोन के लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं खबर लिखे जाने तक वीवो चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी यह मोबाइल लाइव नहीं हुआ था। लेकिन दूसरी ओर चाइना टेलीकॉ​म पर इस स्मार्टफोन को V2279A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जहां बताया गया है कि Vivo Y35m+ की सेल 25 मई से चीन में शुरू हो जाएगी। यानी 1-2 दिन में ही यह फोन ऑफिशियली लॉन्च हो सकता है।

वीवो वाई35एम+ प्राइस

टेलीकॉम साइट लिस्टिंग में यह वीवो फोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में सामने आया है। बेस मॉडल में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इनकी कीमत क्रमश: CNY 1599 और CNY 1799 बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार 18,900 रुपये तथा 20,900 रुपये के करीब है। फोन Star Ring Black और Ripple Green कलर में सामने आया है।

वीवो वाई35एम+ स्पेसिफिकेशन्स

  • चाइना टेलीकॉम ​लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y35m+ 5G फोन होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • चिपसेट मॉडल का खुलासा तो नहीं हो पाया है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डाइमेंसिटी 700 चिपसेट या फिर डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट हो सकता है।
  • Vivo Y35m+ स्मार्टफोन में 6.64 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दिए जाने की जानकारी लिस्टिंग में सामने आई है।
  • वेबसाइट की मानें तो यह मोबाइल ओएलईडी पैनल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली होगी।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई35एम+ में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।
  • Vivo Y35m+ 5G फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस दिखाया गया है।
  • इस फोन में एंडरॉयड 13 आधारित ओरिजन ओएस यूआई देखने को मिल सकता है।