लॉन्च से पहले Vivo Y39 5G की भारत में कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/vivo-y39-5g-india-pricing-specifications-leaked-launch.jpg
Highlights

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo जल्द ही भारत में अपनी Y-सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यह Vivo Y39 5G होगा। जिसे पिछले महीने मलेशियाई बाजार में पेश किया गया था। फिलहाल फोन के प्रमोशनल मार्केटिंग मटेरियल लीक हो गए हैं, जिससे इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। इसके अलावा, इस आगामी स्मार्टफोन की संभावित कीमत की जानकारी भी मिली है। बता दें कि Vivo Y39 5G, Vivo Y36 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा। जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पिछले साल मई में Vivo Y38 5G लॉन्च किया था, लेकिन यह भारत में रिलीज नहीं हुआ था।

Vivo Y39 5G प्रमोशनल मार्केटिंग मटेरियल (लीक)

लीक हुए मार्केटिंग मटेरियल के अनुसार, Vivo Y39 5G का भारतीय वैरियंट वही स्पेसिफिकेशंस बरकरार रखेगा, जो मलेशियाई मॉडल में उपलब्ध हैं। यह स्मार्टफोन मलेशिया में MYR 1,099 (~₹22,566) की कीमत पर लॉन्च हुआ था। Vivo Y36 5G की तुलना में Y39 5G में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं। Vivo Y36 5G में 90Hz डिस्प्ले, Snapdragon 680 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी दी गई थी। यह भारत में ₹16,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का वैरियंट शामिल था।

See Full Specs


Best Competitors

See All Competitors