vivo Y51 Pro 5G की कीमत बढ़ी, 4,000 रुपये तक महंगा हुआ फोन, जानें अब कितने में मिलेगा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/vivo-y51-pro-5g-india-launch-7200mah-battery-dimensity-7360-turbo-price-specs.jpg

vivo ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने पॉपुलर स्मार्टफोन की कीमत में बदलाव किया है। कंपनी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक vivo Y51 Pro 5G की कीमत बढ़ाई गई है। यह नया प्राइस रिवीजन आज यानी 17 अगस्त 2026 से लागू है। नोटिस में Y51 Pro 5G के दोनों स्टोरेज वैरियंट की नई और पुरानी कीमत की जानकारी दी गई है। कीमत बढ़ने के बाद फोन का 256GB स्टोरेज मॉडल पहले के मुकाबले 4,000 रुपये महंगा हो गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

vivo Y51 Pro 5G की नई कीमत

vivo Y51 Pro 5G को भारत में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वैरियंट में पेश किया गया था। अपडेटेड प्राइस के अनुसार, फोन के 8GB+128GB मॉडल की पुरानी कीमत 30,999 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 32,999 रुपये कर दिया गया है। यानी इस मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इसके 8GB+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 33,999 रुपये थी। जो अब 37,999 रुपये हो गई है। इस तरह 256GB वैरियंट 4,000 रुपये महंगा हुआ है।

क्यों बढ़ी कीमत?

vivo ने Y51 Pro 5G की कीमत बढ़ाने की कोई वजह फिलहाल नहीं बताई गई है। हालांकि इंडस्ट्री में मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत लगातार बढ़ रही है। जिसे लगता है Vivo अपने मोबाइल्स की कॉस्ट बढ़ा रहा है। इस ब्रांड के साथ हाल के दिनों में OnePlus, iQOO, Realme और Oppo जैसी कई कंपनियों ने भी अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

vivo Y51 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

vivo Y51 Pro 5G के फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.75 इंच का हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1250 निट्स तक है। डिस्प्ले को TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है।

परफॉरमेंस के लिए vivo Y51 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट है। स्मार्टफोन में 8GB RAM मिलती है, जिसे 8GB एक्सटेंडेड RAM के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के विकल्प मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y51 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी EIS, लाइव फोटो और डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

vivo Y51 Pro 5G फोन IP68 रेटिंग सपोर्ट से लैस है। कंपनी के अनुसार, इसमें अंडरवॉटर फोटोग्राफी का भी विकल्प मिलता है और यूजर्स 1.5 मीटर तक की गहराई में 30 मिनट तक फोटो और वीडियो शूट कर सकते हैं।

vivo Y51 Pro 5G में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने बैटरी की लंबी लाइफ के लिए बैटरी हेल्थ एल्गोरिद्म और बैटरी लाइफ एक्सटेंडर जैसी तकनीकें भी दी हैं।

कंपनी के दावे के अनुसार, vivo Y51 Pro 5G फोन करीब 23 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग, लगभग 15 घंटे तक गेमिंग और 95 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है, जिसकी मदद से फोन से दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो vivo Y51 Pro 5G कंपनी के OriginOS 6 पर रन करता है। इसमें AI Creation, AI Notes, AI Transcript Assist, AI Captions और Circle to Search जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलता है। जिससे यूजर्स को AI आधारित असिस्टेंस का फायदा मिल जाता है।

यदि आप vivo Y51 Pro 5G फोन लेने की सोच रहे हैं तो दूसरे विकल्पों की कीमत देखकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा। यदि बाद में फिर से कीमत कम या ज्यादा होती है तो हम आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।