vivo Y600 5G फोन होने वाला है लॉन्च! वेबसाइट पर लिस्ट हुआ यह अपकमिंग मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/vivo-y600-turbo.jpg

वीवो कंपनी अपनी वाई600 सीरीज में vivo Y600i, vivo Y600 Pro और vivo Y600 Turbo जैसे स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। ये सभी स्मार्टफोंस चाइना में सेल के लिए उपलब्ध हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि ब्रांड द्वारा इसी सीरीज का vivo Y600 5G फोन भी जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन Google Play Console पर सामने आया है जो दर्शाता है कि वाई600 5जी जल्द ही टेक मंच पर एंट्री ले सकता है।

vivo Y600 5G डिटेल्स

वीवो वाई600 5जी फोन को गूगल प्ले कंसोल डाटाबेस में लिस्ट किया गया है। यहां फोन का मॉडल नंबर V2655 और डिवाइस कोड V2626 सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि इसी डिवाइस कोड के साथ पहले मलेशिया में vivo V80 Lite 5G फोन पेश हो चुका है और आने वाली 6 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होने वाले vivo S2 FE का डिवाइस कोड भी यही है। यानी इस बात की पूरी उम्मीद है कि चीन में लॉन्च होने वाला vivo Y600 इन्हीं स्मार्टफोंस का रिब्रांडिड वर्जन होगा।

vivo Y600 5G स्पेसिफिकेशन्स

अगर वाकई में वीवो वाई600 5जी फोन मलेशियन वी80 लाइट का रिब्रांडिड वर्जन बनकर आता है तो इसकी स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। vivo V80 Lite 5G फोन में 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला MediaTek Dimensity 7300e ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यही vivo Y600 5G फोन में भी देखने को मिल सकता है।

vivo Y600 5G फोन 10000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है। यही बैटरी वीवो वी80 लाइट में दी गई है। बताते चलें कि वीवो वाई600 सीरीज के ही vivo Y600 Turbo को 9000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था और vivo Y600 Pro को 10200mAh बैटरी पर लाया गया था। ऐसे में वीवो वाई600 में 10000एमएएच बैटरी दिया जाना भी नॉर्मल ही लग रहा है।

vivo Y600 Turbo

वीवो वी80 लाइट की ही तरह वीवो वाई600 5जी फोन को भी 6.84-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें ग्लास प्रोटेक्शन भी दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को IP69 रेटिंग से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देगा।

vivo Y600 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन कैमरा मिलेगा और फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। बहरहाल अभी वीवो वाई600 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स को कंफर्म नहीं कहा जा सकता है। उम्मीद है कि यह वीवो 5जी फोन अक्टूबर में लॉन्च हो जाएगा।