Samsung चिपसेट और 4,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये 5G स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Join Us icon

Vivo Y51s 5G को चीन में चुपचाप कंपनी की ओर से पेश कर दिया गया है। फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए वीवो वाई51एस मार्केट में पहले से मौजूद वीवो वाई70एस से काफी मिलता-जुलता लगता है। Vivo Y51s की बिक्री चीन में 29 जुलाई से होगी। वहीं, इस फोन के इंडिया या ग्लोबल लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। फोन बड़ी 4,500mAh की बैटरी के अलावा पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है भी दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

Vivo Y51s के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY 1,798 (लगभग 19,100 रुपए) है। फोन तीन कलर-Secret Realm Black, Snow Feather White और Bihailan Blue में पेश किया गया है। वहीं, डिवाइस 29 जुलाई से चीन में सेल किया जाएगा। फिलहाल हैंडसेट वीवो की वेबसाइट पर रिजर्वेशन के लिए मौजूद है। इसे भी पढ़ें: देखें Vivo X50 और Realme X50 Pro में कौन है दमदार, दोनों में है 4,200mAh की बैटरी और 8GB रैम

vivo-y51s-white-and-blue

Vivo Y51s की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) एलसीडी डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.72 प्रतिशत है। वहीं, इसकी पिक्सल डेंसिटी 394 है। इसके अलावा फोन सैमसंग के Exynos 880 ऑक्टा-कोर SoC पर काम करता है। प्रोसेसर के साथ बेहतर ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G76 MP5 दिया गया है। इतना ही नहीं हैंडसेट में 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y51s में ट्रिपल रियर कैमरा वर्टिकल शेप में प्लेस है। इस सेटअप में f/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर, f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए हैंडसेट में f/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: खूबसूरत डिजाइन और अनूठे कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुए Vivo X50 और X50 Pro 5G, क्या Xiaomi को मिलेगी टक्कर

वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी 18W डुअल-इंजन फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए 5 जी, 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। इसके अलावा डुअल-सिम (नैनो) आधारित Vivo Y51s एंडरॉयड 10 पर आधारित फनटच OS 10.5 पर चलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here