
Vivo इन दिनों अपने Y-सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी Y सीरीज के कई बजट और मिड रेंज के स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। वीवो ने कुछ दिनों पहले अपनी Y सीरीज का Vivo Y21e स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसमें 5000 mAh की बैटरी और Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया था। अब कंपनी एक और स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। My Smart Price की रिपोर्ट की माने तो यह फोन Vivo Y75 5G हो सकता है।
वीवो ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। यहां हम आपको Vivo Y75 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी जानकारी के बारे में बात रहे हैं।
Vivo Y75 5G भारत में कब लॉन्च होगा?
Vivo Y75 5G स्मार्टफोन भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल वीवो का यह फोन किस दिन भारत में लॉन्च होगा इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि जैसा की लीक रिपोट्स में जानकारी सामने आ रही है कि यह फोन इस महीने के अंत तक पेश किया जा सकता है। संभव है वीवो का यह फोन 26 जनवरी 2022 को लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo Y75 5G के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो का यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। Vivo Y75 5G स्मार्टफोन की मल्टीपल सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। गीकबेंच की लिस्टिंग में यह फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह फोन 6GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme 9i vs Samsung Galaxy M32 : परफॉर्मेंस, कैमरा, और कीमत के मामले कौन है सबसे बेस्ट
वीवो का यह बजट 5G स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करेगा। वीवो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। फिलहाल इस फोन के डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro दोनों स्मार्टफोन में मिलेगा 80W फास्ट चार्ज का सपोर्ट, जानें कब होंगे लॉन्च












