कम बजट वाले स्मार्टफोन Vivo Y78t की हुई 3सी साइट पर लिस्टिंग, देखें क्या मिलेगा खास

वीवो का एक कम बजट वाला स्मार्टफोन 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। डिवाइस को Vivo Y78t बताया जा रहा है। इस लिस्टिंग में इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है। यह भी कहा जा रहा है की सबसे पहले इस फोन की एंट्री चीन में हो सकती है। इसके बाद यह अन्य बाजारों में भी आ सकता है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Vivo Y78t 3सी लिस्टिंग
- Vivo Y78t 3सी लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2312BA के साथ सामने आया है।
- इस स्मार्टफोन के चार्जर का मॉडल नंबर V4440LoA0-CN है।
- इससे पुष्टि होती है कि मोबाइल 44W फास्ट चार्ज फीचर से लैस रखा जाएगा।
- इसके अलावा लिस्टिंग में अन्य कोई डिटेल सामने नहीं आई है।
- आप इमेज स्लाइड में देख सकते हैं कि एक चीनी टिपस्टर ने फोन के नाम को Vivo Y78t बताया है। इसके साथ इसे iQOO Z8x का रिब्रांड वर्जन भी कहा है।
iQOO Z8x के स्पेसिफिकेशंस
- 6.64 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट
- 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज
- 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप
- 6000 एमएएच बैटरी
- 44वाट फास्ट चार्जिंग
डिस्प्ले: iQOO Z8x स्मार्टफोन में 6.64 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1080 x 2388 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ एड्रेनो 710 जीपीयू मौजूद है।
स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 12जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।
कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो iQOO Z8x स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का अन्य लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलता है।
बैटरी: बैटरी के मामले में मोबाइल में 6000 एमएएच बैटरी और 44वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
अन्य: यह मोबाइल साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाई-फाई, डुअल सिम 5G जैसे फीचर्स से लैस है।
ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो iQOO Z8x एंड्रॉयड 13 आधारित ओरिजिन ओएस 3 पर काम करता है।