Vivo का अपकमिंग प्रीमियम NEX स्मार्टफोन Snapdragon 888 SoC के साथ होगा लॉन्च, लीक हुई खूबियां

Join Us icon

Vivo की NEX लाइनअप कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। Vivo NEX लाइनअप को कंपनी फ्लैगशिप और लेटेस्ट हार्डवेयर के साथ पेश करती है। वीवो पिछले कुछ महीने से अपने अपकमिंग NEX स्मार्टफोन पर काम कर रही है। वीवो अपनी प्रीमियम फ्लैगशिप Vivo NEX स्मार्टफोन को साल के बीच में लॉन्च करती है। हालांकि, अपकमिंग Vivo NEX स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। अब टिपस्टर Digital Chat Station वीवो के इस प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लेकर आए हैं।

अपकमिंग Vivo NEX Snapdragon 888 के साथ होगा लॉन्च

टिपस्टर की माने तो अपकमिंग NEX स्मार्टफोन को NEX 5 के नाम से पेश किया जा सकता है। वीवो का यह फोन Qualcomm के Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। टिपस्टर ने हिंट दिया है कि अपकमिंग NEX फ़ोन को नए डिज़ाइन के साथ पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो NEX 5 स्मार्टफोन को 6.78-इंच के क्वाड कर्व डिस्प्ले के साथ दो वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। लीकस्टर ने दावा किया है कि एक स्मार्टफोन को अंडर डिस्प्ले कैमरा और दूसरा वेरिएंट पंच होल डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।

50 मेगापिक्सल कैमरा

रूमर्स की माने तो अपकमिं NEX स्मार्टफोन में Samsung 50MP GN2 सेंसर दिया जा सकता है जो Zeiss ऑप्टिक्स और OIS के साथ पेश किए जाएंगे। प्लैगशिप फोन में कंपनी Vivo का Gimbal Stabilisation 2.0 सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में कंपनी 66W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जर ऑफर कर सकती है। कुछ लीक रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि वीवो के इस फोन में 120W Super Flash Charge वायर्ड और 60W वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno7 स्मार्टफोन को 50MP Sony IMX766 कैमरा सेंसर के साथ किया जाएगा लॉन्च, लीक हुईं खूबियां

IP68 रेटिंग

वीवो का यह प्रीमियम स्मार्टफोन IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ पेश किया जा सकता है। आजकल कई सारे फ्लैगशिप स्मार्टफोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ पेश नहीं किए जाते हैं। वीवो के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें : Motorola Moto G51 स्मार्टफोन Snapdragon 750G SoC, 4GB रैम और Android 11 के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here