
इस महीने की शुरुआत में, Airtel और Jio ने चुपचाप कुछ प्रीपेड प्लान बंद कर दिए थे, जो Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते थे। इसके कुछ दिन बाद कंपनियों ने फिर कुछ नए प्रीपेड प्लान पेश किए जो स्ट्रीमिंग लाभ के साथ लाए गए थे। वहीं, वोडाफोन आइडिया ने भी कुछ समय पहले अपने चार प्रीपेड प्लान डिज्नी + हॉटस्टार लाभ के साथ पेश किए थे, जिनकी कीमत 501 रुपए, 601 रुपए, 701 रुपए, 901 रुपए और 2,595 रुपए थी। लेकिन, अब कंपनी ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने तीन डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले प्लान को बंद कर दिया है। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कौनसे वह प्लान थे।
Vi Rs 701 Disney Plus Hotstar plan
कंपनी ने इस प्लान को अब बंद कर दिया है। 701 रुपये के पैक में प्रतिदिन 3GB डाटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 56 दिनों की वैधता मिलती थी। इसके अतिरिक्त, योजना सप्ताहांत डाटा रोलओवर और वीआई फिल्मों और टीवी तक पहुंच और एक डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सदस्यता प्रदान करती थी। इसके अलावा वीआई वेबसाइट 32GB अतिरिक्त डाटा दे रही थी। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने यूजर्स को फिर किया निराश, अब इस प्लान में मिलेगा इतना कम डाटा और 14 दिन वैलिडिटी
Vi Rs 601 data add-on pack
यह एक डाटा एड ऑन प्लान था जो कि वैधता के साथ आता है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग लाभ नहीं था। लेकिन, इस प्लान में भी यूजर्स को डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता था। वहीं, इस प्रीपेड प्लान में 56 दिन की वैधता के साथ डेली 3जीबी डाटा मिलता था। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea का शानदार ऑफर, इस प्रोसेस को फॉलो कर यूं पाएं VIP मोबाइल नंबर
लेटेस्ट वीडियो
Vi Rs 2,595 prepaid pack
इसमें डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता था। इसके अलावा रिचार्ज में यूजर्स को 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 1.5GB डाटा मिलता था। जो कि एक साल में कुल 547 जीबी डाटा से भी अधिक होता था। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को Vi movies and TV, Weekend data rollover और Binge All Night के साथ डेली 100 एसएमएस फ्री दिए जाते थे।













