Vodafone Idea का धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को 3 महीने मिलेगा यह फायदा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/01/Telecom-news-1.jpg

Vodafone Idea काफी समय से अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान पेश कर रही है। वहीं, अब कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में पेश किए गए वीकेंड डेटा रोलओवर बेनिफिट्स को और आगे बढ़ा दिया है। Weekend Data Rollover बेनिफिट्स में यूजर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी का यह ऑफर अब 17 अप्रैल तक यूजर्स को मिलेगा। इससे पहले यह ऑफर 17 जनवरी को खत्म हो रहा था। इस ऑफर के अंदर अपने आप सोमवार से शुक्रवार के दौरान वीकडेज पर इस्तेमाल नहीं हुए डाटा को एकत्रित किया जाता है। इसके बाद में इस डाटा इस्तेमाल यूजर्स वीकेंड पर यानी कि शनिवार और रविवार को इस्तेमाल कर सकेंगे।

इन यूजर्स को मिलेग फायदा

बता दें कि वीकेंड डाटा रोलओवर बेनिफिट को कंपनी ने बिना किसी एडिशनल चार्ज के साथ शुरू किया था। अगर बात करें कि इस ऑफर का फायदा किसे मिलेगा तो इसका लाभ सभी प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा, जो 249 रुपये से अधिक के अनलिमिटेड प्लान ले रहे हैं। इसे भी पढ़ें: एक जगह देखें Vodafone Idea के 2021 वाले सभी प्लान्स की लिस्ट, जानें कौन सा रहेगा आपके लिए बेस्ट

ऐसे करें चेक

अगर यूजर को रोलओवर डाटा चेक करना है तो इसके लिए Vi की मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा। ऐप को ओपन कर इसमें एक्टिव पैक और सर्विस सेक्शन पर जाना होगा। इसके अलावा यूजर्स SSD कोड * 199 # के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: एक बार फिर Jio और Airtel से आगे निकला Vodafone Idea, दिसंबर में कर दिखाया ये कमाल का काम

Photo Credit: iStock

इन प्लान में है डाटा रोलओवर का फायदा

वीकेंड रोलओवर डाटा प्लान का लाभ उठाने के लिए यूजर्स 249 रुपये, 297 रुपये, 299 रुपये, 398 रुपये, 399 रुपये, 599 रुपये, 299 रुपये, 449 रुपये, 699 रुपये, 595 रुपये, 795 रुपये, 895 रुपये, 1197 रुपये, 2399 रुपये और 2595 रुपये में से कोई भी रिचार्ज करवाना होगा।