WhatsApp Edit ऐसे करें यूज, गलती से भेजा मैसेज हो जाएगा ठीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/Whatsapp.jpg

WhatsApp काफी समय से अपने ग्राहकों के लिए नए और खास फीचर्स की पेशकश कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने कुछ समय पहले WhatsApp chat edit फीचर को पेश किया था। यह फीचर उन ग्रहाकों के लिए बड़े काम का है जो जल्दबाजी में व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेज देते हैं। ऐसे में अब आप मैसेज को डिलीट करने के बजाय उसे ठीक कर पाएंगे। इस फीचर का नाम WhatsApp Edit है।

ऐसे एडिट करें व्हाट्सएप चैट

चैट एडिट फीचर इस समय एंडरॉयड और आईओएस दोनों ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इस फीचर का यूज करने के लिए आपको बस अपनी ऐप अप-टू-डेट रखनी होगी।

WhatsApp की तरफ से व्हाट्सएप एडिट फीचर को शर्तों के साथ काम करता है। यानी व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेजने के 15 मिनट के अंदर ही उसे एडिट कर पाएंगे। इसके बाद मैसेज को एडिट नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में आपको उस गलत मैसेज को डिलीट ही करने का ऑप्शन मिलेगा।

बता दें कि जब आप मैसेज को एडिट करेंगें, तो उसे लेबल कर दिया जाएगा। मतलब मैसेज रिसीवर को पता चल जाएगा कि आपकी तरफ से मैसेज को एडिट किया गया है। हालांकि क्या बदलाव किया गया है, उस बारे में मैसेज रिसीवर को जानकारी नहीं मिलेगा।