WhatsApp Tips and Trick : फादर्स डे पर बढ़ाएं माता-पिता की ऑनलाइन सेफ्टी, शेयर करें जरूरी टिप्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/07/92-Code-Number-WhatsApp-Call-.jpg

WhatsApp Tips and Trick : टेक्नोलॉजी ने हमारी लाइफ़ स्टायल को पूरी तरह बदल दिया है। व्हाट्सऐप तो हमारी ज़िंदगी का में इस कदर शामिल हो गया है कि इसके बिना दिन की शुरूआतें की कल्पना करना मुश्किल है। हर सुबह की शुरुआत व्हाट्सऐप मैसेज से होती है। हम सभी के व्हाट्सऐप इनबॉक्स में हमारी मां, पिता जी और फैमिली ग्रुप के मैसेज कॉमन हैं। टेक्नोलॉजी की ये दुनिया जितनी दिलचस्प है उतनी ही इनफॉर्मेटिव भी है। ऐसे में आपके लिए यह ज़रूरी हो जाता है कि आपके माता-पिता तक न सिर्फ़ सही जानकारी पहुंचे बल्कि वे ऑनलाइन सिक्योर भी रहे। इस फादर्स डे पर आप अपने माता-पिता के टेक्नोलॉजी गैप को भरते हुए ऑनलाइन सेफ़्टी को लेकर जागरुक करें। यहां हम आपके साथ व्हाट्सऐप टिप्स एंड ट्रिक शेयर कर रहे हैं जो ऑनलाइन सेफ़्टी के लिए बेस्ट टूल्स हैं।

WhatsApp Tips and Trick

फेक्ट चेक

भारत में मौजूदा वक़्त में 10 स्वतंत्र फैक्ट चेकिंग ऑर्गनाइज़ेशन हैं जो व्हाट्सऐप पर यूज़र्स की सूचना की पहचान करने, समीक्षा करने, सत्यापित करने और अपने प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना के प्रसार को रोकने में मदद करते हैं। इसके साथ, व्हाट्सऐप यूजर्स Poynter इंस्टिट्यूट के IFCN व्हाट्सएप चैटबोट पर उन्हें मिले मैसेज या किसी जानकारी को सत्यापित कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने पिता को व्हाट्सऐप पर मिलने वाले मैसेज या समाचार को वैरिफाइ करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं ताकि आपके पिता को सही जानकारी मिले।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन करें इनेबल

WhatsApp अपने यूज़र्स को एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन फ़ीचर प्रोवाइड करता है। इस फ़ीचर को इनेबल करने के बाद व्हाट्सऐप अकाउंट को इंसेट करने के लिए छह अंकों वाले पिन की ज़रूरत होती है। यह फ़ीचर उस वक़्त बड़े काम का होता है जब फ़ोन या सिम के साथ कोई छेड़छाड़ हो रही हो।

ग़ैर-जरूरी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करें

आप फ़ोन में आने वाले ग़ैर-जरुरी एसएमएस को ब्लॉक नहीं कर सकते लेकिन व्हाट्सऐप में ऐसे कॉन्टैक्ट ब्लॉक कर सकते हैं। हमें अपने पिता – माता को इस तरह के अनचाहे मैसेज को काउंटर करने के लिए कॉन्टैक्ट नंबर रिपोर्ट करने को कह सकते हैं। इसके साथ ही, व्हाट्सएप अब यूज़र्स को फोन में आने वाले मैसेज की सत्यता की पुष्टी करने के लिए मैसेज को रिपोर्ट करने का विकल्प देता है। इसके साथ ही वे आपत्तिजनक मैसेज को सरकारी जांच एजेंसी या क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ शेयर कर सकते हैं।

प्राइवेसी का रखें ख्याल

व्हाट्सऐप के डिस्सेपीयरिंग मैसेज के ज़रिए ग्रुप या किसी कॉन्टैक्ट को भेजा मैसेज, फ़ोटो या वीडियो को केवल एक बार देखने के लिए भेजा जा सकता है। इस फ़ीचर्स की मदद से व्हाट्सऐप यूज़र्स प्राइवेसी को मज़बूत कर सकते हैं। इसके साथ ही व्हाट्सऐप पर यूज़र्स प्रोफ़ाइल फ़ोटो, लास्ट सीन, स्टेटस को कौन देख सकता है या कौन नहीं यह कंट्रोल कर सकते हैं।

ऑनलाइन शेयरिंग में कंट्रोल

टेक्नोलॉजी का दिनोंदिन बढ़ते दखल के बीच यह ज़रूरी हो जाता है कि आपके माता या पिता क्या शेयर कर रहे हैं। हमें अपने बढ़ों लगातार जागरुक करना चाहिए कि वे इंटरनेट पर घर का पता, फ़ोन नंबर, पासवर्ड, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का पिन, और बैंक से जुड़ी या अन्य किसी तरह की संवेदनशील जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के डिजाइन की सबसे खास बात लीक, डिटेल में जानें सबकुछ

आंख मूंदकर भरोसा न करें

इंटरनेट भ्रमित करने वाली जानकारी, साइबर फ्रॉड क्राइम, धोखाधड़ी से भरा हुआ है। अननोन नंबर से जॉब ऑफ़र, कैश इनाम या टूर ऑफ़र के हज़ारों मैसेज दिनभर वायरल होते हैं। अक्सर ऐसे मैसेज में किसी वेबसाइट का लिंक या वायरस होता है जो यूज़र्स की प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में हमें अपने माता-पितो इस बात के लिए जागरुक करना चाहिए कि व्हाट्सऐप पर आने वाले ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।