
भारत ही नहीं दुनिया के सबसे पॉप्यूलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने मोबाइल ऐप के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इनमें से कुछ फीचर्स जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी मोबाइल ऐप की तरह ही WhatsApp अपने वेब वर्जन में नए-नए फीचर्स को रोलआउट करता रहता है। इन्ही फीचर्स में से एक ऑडियो-वीडियो कॉल फीचर है जो जल्द ही वेब वर्जन के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। इस फीचर के बाद आप अपने कम्प्यूटर और लैपटॉप पर चलने वाले WhatsApp Web से भी फोन की तरह ऑडियो या वीडियो कॉल कर पाएंगे।
WABetaInfo द्वारा इस बारे में जानकारी सामने आई है कि वेब / डेस्कटॉप वर्जन के लिए कंपनी द्वारा अपडेट में काम किया जा रहा है। फीचर को लेटेस्ट वर्जन 2.2043.7 पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपने वेब क्लाइंट के लिए अगले कुछ हफ्तों में वॉयस और वीडियो कॉल की पेशकश करने पर विचार कर रही है। टिपस्टर ने आगामी सुविधाओं के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में वीडियो कॉल और वॉयस कॉल के लिए समर्पित बटन दिखाई दे रहे हैं। इसे भी पढ़ें: WhatsApp में जल्द आ रहे ये धमाकेदार फीचर्स, बदलेगा चैटिंग का अंदाज
शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार जब कोई यूजर व्हाट्सएप वेब से कॉल प्राप्त करेगा, तो एक विंडो अलग से ओपन होगी जहां कोई आने वाली कॉल को एक्सेप्ट या डिक्लाइन कर सकता है। इसके अलावा, जब भी कोई यूजर वीडियो कॉल करता है, तो उन्हें एक छोटी विंडो दिखाई देगी। नई सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो व्हाट्सएप के लिए डेस्कटॉप वर्जन का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। वहीं, ऑफिस मीटिंग के लिए भी यह फीचर काम का होगा। इसे भी पढ़ें: WhatsApp में जुड़ने वाला एक और बेहद खास फीचर, जानें कब और किसे मिलेगा पहले
बता दें कि WABetaInfo की हाल ही कि रिपोर्ट में सामने आया था कि कंपनी Always Mute बटन को पेश करने वाली है। वॉट्सऐप ने अपने iOS यूजर्स के लिए पहले ही इस बटन को जारी कर दिया है। आईओएस यूजर्स फीचर के जरिए यूजर्स 8 घंटे, एक सप्ताह या हमेशा के लिए किसी इंडिविजुअल या ग्रुप चैट को म्यूट कर सकते हैं। वहीं, अब जल्द ही यह फीचर एंडरॉयड यूजर्स के लिए आने वाला है। यह अभी भी यह सभी उपयोगकर्ताओं के लिए आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्टों का सुझाव था कि यह जल्द ही रोलआउट हो सकता है।






















