WhatsApp में जल्द आ रहे ये धमाकेदार फीचर्स, बदलेगा चैटिंग का अंदाज

Join Us icon

दुनिया में सबसे ज्यादा पॉप्युलर और इस्तेमाल किया जाने वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp में जल्द ही कुछ ऐसे फीचर्स आने वाले हैं, जिससे चैटिंग का अंदाज बिल्कुल बदल जाएगा। कंपनी काफी समय से यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। इस को देखते हुए अभी तक एक के बाद एक दमदार फीचर्स को पेश किया गया है। वहीं, आज हम आपको फेसबुक के मालिकाना हक वाले इस ऐप के कुछ ऐसे फीचर्स की जानकारी देने वाले हैं जो कि जल्द ही यूजर्स को मिलने वाले हैं। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स का एक्सपीरियंस पहले से और बेहतर होगा।

Always Mute:

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, एक ब्लॉग में व्हाट्सएप के इस नए अपडेट की जानकारी दी गई है। Always Mute बटन वॉट्सऐप ने अपने iOS यूजर्स के लिए पहले ही जारी कर दिया है। में Always Mute बटन जारी कर दिया है। आईओएस यूजर्स फीचर के जरिए यूजर्स 8 घंटे, एक सप्ताह या हमेशा के लिए किसी इंडिविजुअल या ग्रुप चैट को म्यूट कर सकते हैं। वहीं, अब जल्द ही यह फीचर एंडरॉयड यूजर्स के लिए आने वाला है। यह अभी भी यह सभी उपयोगकर्ताओं के लिए आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्टों का सुझाव है, यह जल्द ही रोलआउट हो सकता है।

whatsapp group video call limit will extend more than 4 people chat live zoom app

Catalogue Shortcut:

यह शॉर्टकट मुख्य रूप से व्हाट्सएप बिज़नेस अकाउंट के लिए पेश किया जाने वाला है। इस नए बटन की मदद से यूजर्स को बिजनस कैटलॉग का आसान ऐक्सिस मिल जाता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप ने ऐंड्रॉयड बिजनस और iOS ऐप मेंयह फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर को वॉट्सऐप वेब और डेस्कटॉप-बेस्ड ऐप में भी रोल आउट कर दिया गया है।

whatsapp group video calling limit increased to eight people in lockdown covid 19 pandemic

New Storage UI look:

व्हाट्सएप ने बीटा यूजर्स के लिए अपने स्टोरेज यूआई लुक को भी अपडेट किया है। ब्लॉग के अनुसार, रोल आउट पिछले बीटा में शुरू हुआ था, लेकिन उस समय रोल आउट स्लो था और बहुत से लोगों को नए स्वरूप प्राप्त नहीं हुआ था। एंडरॉयड के लिए वर्तमान बीटा के साथ, कई उपयोगकर्ता अब कथित तौर पर इस फीचर को प्राप्त कर रहे हैं।

whatsapp

Media Guidlines:

कंपनी ने Media Guidelines नाम के एक फीचर को भी रोल आउट करना शुरू कर दिया है। उपयोगकर्ता व्हाट्सएप स्टोरी डालते समय स्टिकर्स, जीआईएफ आदि के साथ-साथ टेक्स्ट को संरेखित कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here