
अक्सर रिलायंस जियो अपने नए प्लान और ऑफर्स से यूूजर्स को सरप्राइज देता आया है। सबसे पहले तो कंपनी ने छह माह तक फ्री में अपनी सेवाएं दी। वहीं बाद में शुल्क भी बेहद कम रखा। वहीं 2017 में कपंनी ने जियोफोन नाम से अपना 4जी फीचर फोन लॉन्च कर यूजर्स को एक बार फिर से बड़ा सरप्रासज दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने जियो फोन के लिए अलग से प्लान पेश किया जो सिर्फ 49 रुपये मंथली का था। इस प्लान में कंपनी कॉलिंग के साथ डाटा भी दे रही है। इस फोन को तो यूजर्स ने हाथो हाथ लिया और यह विश्व का सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन बन गया। परंतु अब भी थोड़ी शिकायत कर रहे थे। लोगों को कहना था कि जियोफोन में वाईफाई हॉटस्पॉट होता तो ज्यादा मज़ा आता और लगता है जैसे मुकेश अंबानी ने अपने यूजर्स की बात सुन ली। जिस तरह की खबर हमारे पास आई है उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि कंपनी जल्द ही वाईफाई हॉटस्पॉट पेश करने वाली है।
91मोबाइल्स को अपने सूत्रों से एक वीडियो मिली है जिसमें जियोफोन में वाईफाई हॉडस्पॉट चलते हुए दिखाया गया है। जियोफोन में यह फीचर सेटिंग के अंदर जाकर इंटरनेट शेयरिंग में दिया गया है। इसी में वाईफाई हॉटस्पॉट है। हालांकि वीडियो आने के बाद हमनें भी अपने जियोफोन को अपडेट किया और फोन को चेक किया लेकिन यह अब तक उपलब्ध नहीं था। जियो को हुआ 1 करोड़ का फायदा तो एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को हुआ 90 लाख का नुकसान, जानें क्या है पूरा माजरा
इस वीडियो को देखने के बाद हम आशा कर सकते हैं कि कंपनी जियोफोन में वाईफाई टेस्ट कर रही है। बाद में यह फीचर जियोफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। जियोफोन में हॉटस्पॉट का इंतजार यूजर्स बहुत बेसब्री से कर रहे हैं। क्योंकि जियो के पास कंटेंट की भरमार है और खूद जियोफोन में कई ऐप और मीडिया कंटेंट हैं। वाईफाई हॉट स्पॉट आने के बाद लोग फोन के हाई डेफिनेशन कॉन्टेंट को बड़े स्क्रीन पर ट्रांसफर कर पाएंगे। इसके अलावा एक छोटे से फोन के माध्यम से पूरा घर इंटरनेट से जुड़ जाएगा जो कि बहुत बड़ी बात कही जा सकती है। ये हैं रिलायंस जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान, 999 रुपए से होते हैं शुरू
इस वीडियो में जो फोन दिखाया गया है। वह जियोफोन का एफ220 मॉडल है। इसके अलावा हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कंपनी ने जियोफोन एफ90एम मॉडल पर भी इसे टेस्ट किया था और उसमें भी वाईफाई हॉटस्पॉट थोड़ी देर के लिए उपलब्ध था।
कैसे होगा रिलायंस जियोफोन में वाईफाई हॉटस्पॉट अपडेट
अभी यह फीचर नहीं आया है लेकिन जब अपडेट आऐ तो सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा।
वहां से डिवाईस का चुनाव करना होगा। डिवाइस में आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। आप इसे अपडेट करना होगा। याद रहे कि इस दौरान फोन को इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए। अपडेट के बाद आपका फोन रिस्टार्ट हो जाएगा और इसके साथ ही फोन में वाईफाई हॉटस्पॉट उपलब्ध हो जाएगा।
अब वाईफाई हॉटस्पॉट ऑन करने के लिए सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा। यहां सबसे नीचे जाकर आपको इंटरनेट शेयरिंग का ऑप्शन मिलेगा। उसे क्लिक करने पर आपको उपर में ही वाईफाई हॉटस्पॉट मिलेगा उसे ऑन कर दें। इसके साथ अब अपने जियोफोन के नेटवर्क से दूसरे फोन पर वाईफाई चला सकते हैं।



















