
Xiaomi 12 सीरीज को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि इस सीरीज को इस महीने 28 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसके अंदर Xiaomi 12, Xiaomi 12X और Xiaomi 12 Pro फोन शामिल हो सकते हैं। साथ ही कुछ दिन पहले कंपनी ने पुष्टि की थी कि इस सीरीज के फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 फ्लैगशिप SoC पर काम करेंगे। वहीं, 28 दिसंबर को होने वाले इवेंट में कंपनी की ओर से सबसे अपेक्षित MIUI 13 को भी पेश किया जाएगा, जिसकी जानकारी खुद Xiaomi के CEO Lei Jun ने दी है।
Xiaomi 12 Series
वहीं, सीईओ लेई जून, रेडमी के महाप्रबंधक लू वेइबिंग और Xiaomi के उत्पाद निदेशक वांग टेंग थॉमस द्वारा पोस्ट किए गए वीबो पोस्ट से यह साफ है कि शाओमी 12 सीरीज के अंदर Xiaomi 12, Xiaomi 12X और Xiaomi 12 Pro फोन शामिल होंगे। हालांकि, कंपनी की ओर से इस सीरीज के अंदर आने वाले फोन्स की स्पेसिफिकेश जानने के लिए हमें 28 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 11 4G का लॉन्च आया और भी करीब, सर्टिफिकेशन्स साइट्स ने साफ किया Xiaomi Phone का रास्ता
Xiaomi 12
शाओमी के इस फोन में पंच होल कटआउट वाली डिस्प्ले दी जाएगी। सेल्फी कैमरा के लिए यह कटआउट दाईं ओर ऊपर दिया गया है। एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी के इस फोन में 6.2-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) होगा। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
शाओमी के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 5000 mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके साथ ही शाओमी का यह फोन वायरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ भी पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन को – ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: MIX Fold 2 में Samsung की स्क्रीन लगाकर, सैमसंग को ही पीछे छोड़ेगा Xiaomi
लेटेस्ट वीडियो
Xiaomi 12 Pro
हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस स्मार्टफ़ोन को लेकर रूमर्स है कि इसमें Xiaomi MIX 4 की तरह एक इन-स्क्रीन कैमरा होगा। Xiaomiui की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन ऑरिजनल Mi MIX की तरह एक Piezoelectric स्पीकर दिया जा सकता है। इस वीडियो में फ़ोन में इयरपीस स्पीकर नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी तक MIUI कोड में इसतरह की जानकारी सामने नहीं आई है।



















