
Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 22 मई को चीन में एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई प्रोडक्ट्स से पर्दा उठेगा। इसकी सबसे बड़ी हाइलाइट कंपनी की पहली SUV Xiaomi YU7 होगी। इसके साथ दो हाई-एंड डिवाइसेज Xiaomi 15S Pro और Xiaomi Pad 7 Ultra भी लॉन्च होंगे। जो कि ब्रांड के इन-हाउस डेवलप्ड Xring O1 चिपसेट के साथ आएंगे। आइए, आगे इनके बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 15S Pro स्मार्टफोन की डिटेल्स
- Xiaomi 15S Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो Xring O1 चिपसेट से लैस होगा।
- रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन Xiaomi 15 Pro के डिजाइन और डिस्प्ले को फॉलो करेगा। इसमें 6.73-इंच का 2K क्वाड-कर्व डिस्प्ले मिलेगा। जो LTPO 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट रीडर को सपोर्ट करेगा।
- फोन में 6100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- कैमरा डिपार्टमेंट में Xiaomi एक बार फिर Leica ब्रांडिंग के साथ आएगा। जिसमें तीन 50MP सेंसर और एक 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं।
- इसके अलावा UWB सपोर्ट के जरिए यह फोन Xiaomi SU7 और YU7 SUV के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा देगा।
Xiaomi का 3nm Xring O1 चिपसेट
- Xiaomi ने अपने पहले सेल्फ-डेवलप्ड मोबाइल प्रोसेसर Xring O1 को पेश करने की तैयारी कर ली है, जिसे TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है।
- कंपनी के CEO Lei Jun ने पुष्टि की है कि यह चिप अब मास प्रोडक्शन में प्रवेश कर चुका है और यह मोबाइल इंडस्ट्री के चुनिंदा 3nm चिप्स में से एक है। इस चिप के विकास में Xiaomi ने लगभग ¥13 बिलियन का भारी निवेश किया है।
- Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Xring O1 चिप 10-कोर आर्किटेक्चर और Immortalis-G925 GPU के साथ आएगा। इसने 3119 का सिंगल-कोर और 9673 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है, जो इसे एक फ्लैगशिप लेवल का चिप बनाता है।
Xiaomi Pad 7 Ultra की डिटेल्स
- Xiaomi Pad 7 Ultra भी इसी इवेंट में लॉन्च किया जाएगा जो कि कंपनी का प्रीमियम टैबलेट होगा।
- यह टैबलेट 14-इंच के बड़े OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें अल्ट्रा-थिन बेजल्स और एक नॉच भी होगा। यह नॉच संभवतः 3D फेसियल रिकग्निशन को सपोर्ट कर सकता है।
- Xiaomi Pad 7 Ultra में भी Xring O1 चिपसेट दिया जाएगा और यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जो इसे टैबलेट सेगमेंट में पावरफुल और फ्यूचर-रेडी डिवाइस बनाता है।
Xiaomi YU7 की डिटेल्स
इस इवेंट में Xiaomi का पहला SUV मॉडल Xiaomi YU7 भी लॉन्च होगा। यह Xiaomi के ऑटोमोबाइल विजन को दर्शाता है, जिसे पहले से पेश की गई Xiaomi SU7 कार के बाद लॉन्च किया जा रहा है। इस SUV को लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन UWB सपोर्ट और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स की उम्मीद की जा रही है।










