50MP के तीन कैमरे के साथ आ सकता है Xiaomi 16, लीक रिपोर्ट में आई ये जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/Xiaomi-16.jpg
Highlights

शाओमी के एक नए फोन Xiaomi 16 को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि फोन का आधिकारिक लॉन्च अभी कुछ महीने दूर है। Weibo के टिप्स्टर Digital Chat Station ने अब Xiaomi 16 के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। यह फोन 50MP के तीन कैमरे, Snapdragon 8 Elite 2 के साथ आ सकता है। आइए जान लेते हैं फोन से जुड़ी डिटेल:

Xiaomi 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 16 के बारे में जो लीक डिटेल सामने आई है, उसके मुताबिक, फोन में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट होगा। Qualcomm सितंबर में अपने अगले फ्लैगशिप चिपसेट को पेश करने वाला है और Xiaomi संभवतः इसे अपने फोन में सबसे पहले लॉन्च करेगा।

Xiaomi 16 सीरीज को 2024 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है, जब Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 की घोषणा करेगा। इस रिपोर्ट के अनुसार, वैनिला मॉडल चीन और ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा, जबकि Xiaomi 16 Pro इंटरनेशनल मार्केट में नहीं आएगा।