लॉन्च से पहले सामने आया Xiaomi 16 का डिजाइन, जानें कब आ रहा है ये फ्लैगशिप फोन

Join Us icon

Xiaomi की नंबर सीरीज वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 16 फिलहाल चर्चा में है। क्योंकि इसका डिजाइन नए लीक के जरिए सामने आ गया है। टिप्स्टर Majin Bu द्वारा शेयर किए गए CAD रेंडर में डिवाइस के बैक पैनल और कैमरा मॉड्यूल की झलक देखने को मिलती है। उम्मीद है कि इस बार ब्रांड कुछ पुराने एलिमेंट्स को हटाकर नए सुधार कर सकता है। खास बात यह है कि Xiaomi 16 सीरीज के सितंबर के अंत तक लॉन्च होने जानकारी भी सामने आई है।

Xiaomi 16 रेंडर्स और डिजाइन (लीक)

  • लीक रेंडर के अनुसार, Xiaomi 16 में Xiaomi 15 जैसा ही ट्रिपल कैमरा सेटअप रहेगा जो स्क्वॉर्कल शेप (Squircle-Shaped) कैमरा हाउसिंग में फिट होगा। हालांकि, Xiaomi 15 में दिखाया गया चौथा लेंस इस बार नहीं दिख रहा है।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि Leica ब्रांडिंग को कैमरा मॉड्यूल के नीचे-दाएं कोने में शिफ्ट कर दिया गया है।
  • कैमरा का LED फ्लैश अभी भी कैमरा सेक्शन के राइट की ओर दिखाई दिया है।
  • रेंडर में डुअल-टोन बैक पैनल दिखाई दे रहा है। इसमें डार्क हिस्सा संभवतः वायरलेस चार्जिंग कॉइल के लिए कट-आउट हो सकता है, जिसे रिटेल यूनिट में कवर किया जा सकता है।

Xiaomi 16 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन

Xiaomi 16 सीरीज में पिछली बार की तरह बेस मॉडल Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro जैसे दो मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके साथ एक अल्ट्रा मॉडल भी आ सकता है। जिसे बाद में लाया जा सकता है। वही, लॉन्च टाइम लाइन की बात करें तो दो मॉडल सितंबर के अंत तक आ सकते हैं। जबकि अल्ट्रा मॉडल को 2026 की शुरुआत में एंट्री मिल सकती है।

Xiaomi 16 के स्पेसिफिकेशंस

  • चिपसेट: Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro डिवाइस Qualcomm के लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट से लैस होंगे। जो इन्हें मार्केट में पहले लॉन्च होने वाले प्रीमियम फोन में शामिल कर देगा। इसके साथ ही Xiaomi 16 Ultra में ब्रांड का नया Xring चिप दिया जा सकता है।
  • डिस्प्ले: Xiaomi 16 में 6.3-इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले लगाया जा सकता है। जो चारों तरफ से बेहद पतले बेजल्स के साथ आ सकता है।
  • सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर की बात करें तो Xiaomi 16 सीरीज आगामी Android 16 पर आधारित Xiaomi के नए HyperOS 3.0 के साथ आने की उम्मीद है। जो कंपनी का अगला जनरेशन कस्टम इंटरफेस होगा।
  • बैटरी और चार्जिंग: Xiaomi 16 में इस बार एक बड़ी 6,800mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
  • कैमरा: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक तीसरा सेंसर शामिल किया जा सकता है। यह कैमरा सिस्टम खासतौर पर हाई-जूम और क्लियर डिटेल वाली फोटोग्राफी के लिए दिया जा सकता है। यही नहीं Leica के साथ साझेदारी इसे प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करने में मदद करेगी।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here