
Xiaomi ने अपनी Xiaomi 17 सीरीज को विस्तार देने की तैयारी कर ली है। क्योंकि नए प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया गया है। कंपनी इस डिवाइस को इसी महीने चीन में लॉन्च कर सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी से पता चला है कि फोन को बड़े डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और फ्लैगशिप कैमरा के साथ लाया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 17 Max में 6.9-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसमें बेहद पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। फोन का डिजाइन पूर्व मॉडल Xiaomi 15 सीरीज जैसा दिखाई देता है। आधिकारिक टीजर इमेज में पीछे की तरफ राउंडेड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है, जो बैक पैनल के साथ स्मूद तरीके से लगा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कुछ वेरिएंट्स में सिरेमिक या कार्बन फाइबर-इंस्पायर्ड फिनिश भी दे सकती है। वहीं, Xiaomi ने फिलहाल ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन कंफर्म किए हैं।
Xiaomi के पार्टनर और मोबाइल फोन डिविजन के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने Xiaomi 17 Max को “पूरी तरह से अपग्रेड किया गया” डिवाइस बताया है। उनका कहना है कि यह सिर्फ बड़े स्क्रीन वाला फोन नहीं होगा बल्कि स्टैंडर्ड Xiaomi 17 के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आने वाला है।
परफॉरमेंस के लिए Xiaomi 17 Max में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो बड़ी स्क्रीन, फ्लैगशिप कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ वाले प्रीमियम फोन ढूंढ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 17 Max में 1.5K LTPO डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ फोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स, एडवांस्ड वाटर रेसिस्टेंस और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
बैटरी Xiaomi 17 Max फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट बन सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17 Max में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो अब तक किसी Xiaomi-ब्रांडेड स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। साथ ही PPS चार्जिंग कम्पैटिबिलिटी भी दी जा सकती है।
कैमरा में भी बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 17 Max फोन में 200MP Samsung ISOCELL HP-सीरीज प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। यही नहीं Leica ब्रांडिंग भी कैमरा सेटअप का हिस्सा हो सकती है।
Xiaomi 17 Max का मुकाबला लॉन्च के बाद संभावित तौर पर Samsung, Realme और OnePlus के फोंस से हो सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।











