8000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ Xiaomi 17 Max लॉन्च कंफर्म

Join Us icon

शाओमी अपनी होम मार्केट चीन में ‘नंबर सीरीज’ का नया स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max लेकर आ रही है। यह मोबाइल 21 मई को चाइना में लॉन्च हो सकता है। बीते दिनों जहां कंपनी की ओर से इस फोन की लुक और डिजाइन रिवील कर दिए गए थे। वहीं आज ब्रांड द्वारा शाओमी 17 मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी भी दे दी गई है। यह शाओमी 5जी फोन बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा के साथ लॉन्च होगा।

कंपनी की ओर से पुष्टि कर दी गई है कि Xiaomi 17 Max स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि मार्च महीने में इंडिया में Xiaomi 17 Ultra को भी इसी चिपसेट पर लाया गया था। यह फ्लैगशिप मोबाइल सीपीयू 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है वहीं AI पावर के लिए इसमें Hexagon NPU और स्ट्रांग नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X85 5G Modem RF System भी मिलता है।

शाओमी 17 मैक्स 5जी फोन कैमरा के मामले में भी सीरीज के अल्ट्रा मॉडल की बराबरी करेगा। ब्रांड की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि यह अपकमिंग शाओमी स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और सभी Leica लेंस होंगे। इस फोन में 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम वाला periscope telephoto लेंस भी दिया जाएगा। यह 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

शाओमी 17 मैक्स बड़ी स्क्रीन वाला फोन बनकर आ रहा है। ब्रांड की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि इस स्मार्टफोन में 6.9-इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। यह फ्लैट स्क्रीन है जिसे OLED पैनल पर पेश किया जा सकता है। वहीं उम्मीद है कि इसपर 2K रेजोल्यूशन आउटपुट प्राप्त हो सकता है। फिलहाल जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन आशा कर सकते हैं कि इसमें फास्ट रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस भी मिलेगी।

Xiaomi 17 Max 5G फोन को पावर बैकअप के लिए तगड़ी 8000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि यह silicon-carbon बैटरी होगी जो स्लीम फोन बॉडी में आसानी से फिट हो सकती है। गौरतलब है कि भारत में Xiaomi 17 को 6300एमएएच बैटरी और Xiaomi 17 Ultra को 6000एमएएच बैटरी पर लाया गया था। यानी बैटरी के मामले में शाओमी 17 मैक्स मैक्सिमम पावर लेकर आ रहा है।

चार्जिंग क्षमता को लेकर अभी शाओमी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन अगर शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा पर नजर डालें तो ये दोनों मोबाइल क्रमश: 100W और 90W HyperCharge तकनीक दी सपोर्ट करते हैं। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि शाओमी 17 मैक्स को भी कंपनी 100वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर सकती है। वहीं सीरीज के अन्य मॉडल्स की ही तरह मैक्स मॉडल में भी 50W wireless चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

Xiaomi 17 Max 5G फोन इसी महीने चीन में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। ब्रांड की होम मार्केट में इस फोन के प्री-ऑर्डर भी चालू किए जा चुके हैं। बीते दिनों सामने आए लीक्स के अनुसार शाओमी 17 मैक्स इंडिया में लॉन्च हो सकता है। बहरहाल फोन प्राइस के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here