
शाओमी 17टी सीरीज को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। लेकिन आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस सीरीज लॉन्च की पुष्टि की दी है। शाओमी मलेशिया ने अपने ऑफिशियल प्लेटफॉर्म के जरिये Xiaomi 17T लॉन्च टीज़ कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल सीरीज की लॉन्च डेट अनांउस नहीं की है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि शाओमी 17टी सीरीज ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाली है। मलेशिया टीज़र के बाद अब जल्द ही इंडिया लॉन्च डिटेल्स भी सामने आ सकती है।
शाओमी ने मलेशिया के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करने हुए शाओमी 17टी सीरीज को टीज़ किया है। कंपनी ने एक कैंपेन की शुरुआत की है जिसमें यूजर्स से उनके Xiaomi T Series फोन से जुड़ी बातें शेयर करने के लिए कहा गया है। इस ट्वीट में कंपनी ने #NexTComing हैशटैग का इस्तेमाल किया है जो अपकमिंग शाओमी टी सीरीज फोन को दर्शाता है। इस ट्वीट के जरिये ब्रांड ने आने वाले शाओमी स्मार्टफोंस का खुलासा कर दिया है।
Every Xiaomi T Series phone holds a story, and we would like to hear yours!
Share your memories…and your story might unlock the nexT Xiaomi experience 👀How to join:
1️⃣ Share a photo of your Xiaomi T Series phone
2️⃣ Tell us your Xiaomi sTory in the comments
3️⃣ Include hashtag… pic.twitter.com/uNlkgrpbll— Xiaomi Malaysia (@XiaomiMalaysia) May 12, 2026
कंपनी द्वारा पोस्ट किए गए टीज़र में Xiaomi 15T Pro स्मार्टफोन की फोटो का इस्तेमाल किया गया गया है। कंपनी की ओर से आने वाले T Series मॉडल्स का नाम तो शेयर नहीं किया गया है लेकिन माना जा सकता है कि नए फोन Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro होंगे। मलेशिया में इन्हें बेहद जल्द लॉन्च किया जा सकता है और मलेशिया के बाद शाओमी 17टी और 17टी प्रो इंडियन मार्केट में उतारे जा सकते हैं। इनकी लॉन्च डेट अनाउंस होते ही पाठकों को अपडेट कर दिया जाएगा।
अपकमिंग शाओमी टी सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार Xiaomi 15T Pro MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है जो 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। Xiaomi 17T स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। ये दोनों 12GB RAM वाले 5G होंगे।
Xiaomi 17T Pro को पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं शाओमी 17टी 5जी फोन को 6500mAh battery से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 67W का सपोर्ट दिया जा सकता है।
ये Leica कैमरा वाले शाओमी फोन होंगे। लीक के अनुसार Xiaomi 17T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी 17टी 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यही कैमरा मॉड्यूल प्रो मॉडल में भी देखने को मिल सकता है।
शाओमी 17टी कॉम्पैक्ट फोन हो सकता है। लीक के अनुसार इसे 6.59-इंच की छोटी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। वहीं शाओमी 17टी प्रो को 6.83-इंच डिस्प्ले पर पेश किया जा सकता है। इस दोनों स्मार्टफोंस में 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लेट OLED स्क्रीन दी जा सकती है। शाओमी 17टी और शाओमी 17टी प्रो दोनों 5जी मोबाइल्स में यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।










