Xiaomi 17T भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, Leica कैमरा और दमदार 6500mAh बैटरी होगी खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/xiaomi-17t-india-launch-date-june-4-leica-camera-specs.jpg

शाओमी ने आखिरकार अपने T-सीरीज स्मार्टफोन की भारत में वापसी कंफर्म कर दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि Xiaomi 17T को भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि करीब तीन साल बाद Xiaomi की T-सीरीज भारतीय बाजार में लौट रही है। इससे पहले कंपनी ने जनवरी 2022 में Xiaomi 11T Pro को भारत में लॉन्च किया था। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

कंपनी पिछले कुछ दिनों से “द T इज कमिंग सून” टैगलाइन के साथ नए स्मार्टफोन को टीज कर रही थी। वहीं, अब लॉन्च डेट सामने आ गई है। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में भी Xiaomi 17T Series को 28 मई को पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लाइनअप में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि Pro मॉडल के भारत में लॉन्च होने की संभावना कम ही है। इसलिए केवल Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट बताई गई है।

टीजर इमेज के अनुसार भारत में आने वाले Xiaomi 17T फोन में Leica-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर डिजाइन में होगा और इसके साथ LED फ्लैश भी मिलेगा। कैमरा फीचर्स इस बार फोन की बड़ी हाइलाइट माने जा रहे हैं।

लीक्स के अनुसार Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 3.4GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर कर सकता है। स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो Xiaomi 17T फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। वहीं, रियर कैमरा में 50MP Light Fusion 800 प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो Xiaomi 17T की भारतीय कीमत लगभग 68,000 से 73,000 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत 780 डॉलर से 800 डॉलर के बीच रहने बात सामने आई चुकी है।

Xiaomi 17T के इंडिया लॉन्च में ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं जो तगड़ा परफॉरमेंस, कैमरा और डिस्प्ले प्रदान करे तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।