Xiaomi 17T इंडिया लॉन्च कंफर्म! जून में आएगा पावरफुल कैमरा फोन, कंपनी ने टीज़ किया नया मोबाइल

Join Us icon

शाओमी ने कल ही बताया था कि वह ग्लोबल मंच पर अपनी नई शाओमी 17टी सीरीज पेश करने जा रही है। इसके तहत 28 मई को मलेशिया में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro 5G फोन लॉन्च किए जाएंगे। इन स्मार्टफोंस की जानकारी सामने आने के बाद से ही इंडियन मोबाइल यूजर्स के मन में सवाल था कि क्या Xiaomi 17T Series भारत में लॉन्च होगी या नहीं। लेकिन आज इस सवाल का जवाब देते हुए शाओमी इंडिया ने ऑफिशियली टीज़ कर दिया है कि हॉं, शाओमी 17टी भारत में भी लॉन्च होगा।

कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये Xiaomi 17T Series इंडिया लॉन्च की जानकारी दे दी है। ट्वीट करते हुए अपकमिंग शाओमी 17टी को टीज़ कर दिया गया है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि ‘The T is coming’. फिलहाल शाओमी 17टी या शाओमी 17टी प्रो की इंडिया लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि यह शाओमी फोन अगले महीने यानी जून में भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। कंपनी द्वारा किया गया ट्वीट दर्शाता है कि Xiaomi 17T में शानदार ज़ूम कैपेबिलिटी वाला कैमरा मिल सकता है।

Xiaomi 17T स्पेसिफिकेशन्स

बीते दिनों सामने आए लीक्स व रिपोर्ट्स में जानकारी मिलती है कि शाओमी 17टी 5जी को MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बाजार में इस शाओमी फोन को 12GB RAM + 256GB Storage पर लाया जा सकता है।

Xiaomi 17T Leica कैमरा के साथ आएगा। इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें लेईका कैमरा लगा होगा। लीक्स के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस शाओमी 17टी में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

लीक्स की मानें तो पावर बैकअप के लिए शाओमी 17टी 5जी फोन 6500mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 67W का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। शाओमी 17टी कॉम्पैक्ट फोन बताया जा रहा है जिसे 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट OLED स्क्रीन हो सकती है जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।

Xiaomi 17T Pro स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी 17टी प्रो इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। कंपनी द्वारा शेयर किए गए ट्वीट में फिलहाल प्रो मॉडल का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन अगर इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पे​सिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 17T Pro को MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारत में Snapdragon® 8 Elite Gen 5 पर लाया गया है।

यानी शाओमी 17 सीरीज में जहां स्नेपड्रैगन चिपसेट दिया गया था। वहीं शाओमी 17टी सीरीज डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ लाई जा रही है। Xiaomi 17T Pro में दिया जाने वाल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक्स की मानें तो शाओमी 17टी प्रो के टॉप वेरिएंट को 16GB RAM पर पेश किया जा सकता है और इसमें 512GB स्टोेरेज देखने को मिल सकती है।

Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन को पावरफुल 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस शाओमी 5जी फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है। लीक्स के अनुसार यह अपकमिंग शाओमी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here